फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांप्रदायिक बवाल के बाद तनाव बरकरार, गांव में पुलिसफोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Dec 2018 08:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP News, communal tension in Baghpat and police force is deployed in the village.
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत शहर दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद दूसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीएसी और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर आरोपियों के घरों की तलाशी ली। कई आरोपी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात किया। झगड़े में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

UP News, communal tension in Baghpat and police force is deployed in the village.
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला केतीपुरा में लक्ष्मण चौक पर सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के दूसरे दिन भी दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपी बिलाल, फरमान चिरोड़िया और शाहनजर को गिरफ्तार किया। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने पीएसी के साथ केतीपुरा मोहल्ले में सर्च अभियान चलाकर आरोपियों के घरों की तलाश ली। कई आरोपी घरों पर ताले लटके मिले।

UP News, communal tension in Baghpat and police force is deployed in the village.
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पुलिस ने कलीम, सलमान, इनाम, कय्यूम, चांद, शाहनजर आदि आरोपियों के घरों में दबिशें दी। आरोपी चांद पुलिस के सामने से भाग निकला। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर लक्ष्मण चौक पर पुलिस बल तैनात किया। प्रजापति परिवारों के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने परिवार की महिलाओं और बच्चों को रिश्तेदारी में भेज दिया है। पुलिस अभी तक लूटी भैंसों को भी बरामद नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News, communal tension in Baghpat and police force is deployed in the village.
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं झगड़े में घायल राम सिंह, लक्ष्मण व दूसरे पक्ष के पूर्व सभासद इरशाद की हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव नहीं है। लक्ष्मण चौक पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
UP News, communal tension in Baghpat and police force is deployed in the village.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहनजर पर लोगों को उकसाने का आरोप 
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहनजर पथराव के दौरान लोगों को उकसा रहा था। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसके बहकावे में आकर पथराव किया। वह मुख्य आरोपी है। पुलिस अफसरों के सामने भी उसने लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं शाहनजर का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed