फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2018: इन 5 बड़ी घटनाओं से सुर्खियों में रहा वेस्ट यूपी, पूरे देश में रही गूंज

Tue, 25 Dec 2018 06:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Dec 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Year ender 2018, Five big incidents of Western UP, which were discussed in the whole country
दलित आंदोलन और बुलंदशहर बवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में साल 2018 में पांच ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं, जिनकी पूरे देश में चर्चा रही। इस बीच दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान हिंसा ने मेरठ से ही विकराल रूप लिया था। जहां मेरठ में ही 500 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें एक युवक की जान भी चली गई थी। वहीं पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला भी पूरे देश में गूंज गया था। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरी घटनाएं:-

Year ender 2018, Five big incidents of Western UP, which were discussed in the whole country
दलित आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान देशभर में सुबह से ही दलितों का आंदोलन शुरू हो गया था। वहीं मेरठ में दलित आंदोलन के चलते हालात बेकाबू हो गए। जहां शोभापुर पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था तो वहीं कई सौ वाहनों में आग लगा दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया था।

Year ender 2018, Five big incidents of Western UP, which were discussed in the whole country
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo

उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुख्यात सुनील राठी पर कोर्ट ने हाल ही में सजा तय कर दी है। 

मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा था। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है।

सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2018, Five big incidents of Western UP, which were discussed in the whole country
दरोगा पिटाई मामला - फोटो : अमर उजाला

वहीं मेरठ में होटल ब्लैक पेपर में भाजपा पार्षद और दरोगा में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि बीजेपी पार्षद ने दरोगा को दनादन थप्पड़ जड़ दिए थे। आरोप था कि दरोगा के साथ महिला वकील से भी मारपीट और अभद्रता की गई थी। यह मामला लखनऊ तक गूंज गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद को जेल भेज दिया था। 

बता दें कि होटल में मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह अपनी कार से एक महिला के साथ पहुंचे थे। महिला ने होटल के वेटर को ऑर्डर दिया। पांच मिनट तक प्लेट नहीं लगी तो महिला ने नाराजगी जताई। उसके बाद दरोगा ने भी वेटर को फटकार दिया। महिला होटल के कर्मचारी से गालीगलौज करती रही। होटल मालिक मनीष पंवार मैनेजर के साथ पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Year ender 2018, Five big incidents of Western UP, which were discussed in the whole country
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हाल में ही यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भारी बवाल हो गया था। बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। वहीं एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया था।

गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में बवाल हुआ था जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई है।

बवाल के दिन बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा में करीब 15 लाख लोगों की भीड़ मौजूद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी इंटेलीजेंस, एसआईटी, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस जांच पड़ताल में लगी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed