फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भाजपा नेता की बैठक में राष्ट्रगीत का अपमान, कुर्सी पर बैठी रहीं मुस्लिम महिला सभासद, तस्वीरें वायरल

Sun, 19 Jun 2022 05:10 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 196 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुए।

विज्ञापन
UP: dishonor of Rashtra geet in BJP leaders meeting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पालिका बोर्ड बैठक में डॉ. संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को पालिका बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 196 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुए। हालांकि इस बैठक से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। कहा जा रहा है कि पालिका बोर्ड बैठक में दो मुस्लिम महिला सभासदों ने राष्ट्रगीत का अपमान किया। दोनों सभासद राष्ट्रगीत गाए जाने के दौरान कुर्सी से खड़ी नहीं हुईं जबकि अन्य सभी खड़े होकर राष्ट्रगीत गा रहे थे। वहीं इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।



पालिका बोर्ड बैठक में तय हुआ कि रेलवे स्टेशन के सामने से शौचालय और दुकानें हटाई जाएंगी। पालिका की 509 दुकानों के प्रीमियम और किराए को लेकर रखा गया प्रस्ताव पास हुआ, जिससे शहर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। पालिका को 15 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अगली बोर्ड बैठक 13 जुलाई को होगी। 

शनिवार को पालिका सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पर्यवेक्षक सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, ईओ हेमराज सिंह की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई।

UP: dishonor of Rashtra geet in BJP leaders meeting in Muzaffarnagar
पालिका बोर्ड बैठक में राष्ट्रगीत के दौरान बैठीं सभासद - फोटो : amar ujala

बताया गया कि पालिका बोर्ड बैठक को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के साथ शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान दो मुस्लिम सभासद राष्ट्रगीत का अपमान करती दिखीं और कुर्सी से खड़ी नहीं हुईं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस संबंध में बैठक में शामिल नेता व जनप्रतिनिधियों की और से कोई टिप्पणी अभी नहीं की गई है।

 

खोद दी शहर की सड़कें, सभासद नाराज
सभासद  विपुल भटनागर और प्रेमी छाबड़ा ने कहा कि  नवंबर 2021 में आईजीएल कंपनी से बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन पर गृह कर की तरह टैक्स वसूली रनिंग मीटर के आधार पर वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया गया था, परंतु अभी तक एक पैसे का भी भुगतान नहीं किया गया। शहर की सड़कों को खोद खोद कर गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है। इन पर करोड़ों रुपये का पालिका का टैक्स बैठता है। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जो भी उन पर करोड़ों की राशि बताई जा रही है, उसका भुगतान हम उनसे पालिका को कराएंगे।

UP: dishonor of Rashtra geet in BJP leaders meeting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पालिका बोर्ड बैठक में डॉ. संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

कपिल पहले आए और उद्घाटन में नहीं पहुंचे
पालिका के नए सभागार का उद्घाटन होना था। गेट पर फीता लगाया गया था। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सबसे पहले पहुंचे और रिबन खुलवाकर डायस पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बार उद्घाटन करने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और पालिकाध्यक्ष पहुंची।

दोनों ने कपिल देव को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन कपिल देव डायस से नहीं उठे। इसके बाद उनके बिना ही उद्घाटन हुआ। पालिका बोर्ड बैठक में दो प्रस्ताव स्थगित हुए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन्हें अगली बोर्ड बैठक में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: dishonor of Rashtra geet in BJP leaders meeting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पालिका बोर्ड बैठक में डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा पर खर्च किए जाएंगे करोड़ों रुपये
कांवड़ यात्रा को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। शिव चौक पर कंट्रोल रूम बनेगा, जिस पर करीब 96 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा खोया पाया केंद्र पर एक लाख 62 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रकाश व्यवस्था, जीपीएस और सेंसर पर हंगामा
पालिका बोर्ड बैठक में प्रकाश व्यवस्था, वाहनों में जीपीएस और सेंसर लगाए जाने के प्रस्ताव को लेकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
UP: dishonor of Rashtra geet in BJP leaders meeting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पालिका बोर्ड बैठक में डॉ. संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

सभासदों पर जाहिर की नाराजगी
वार्ड संख्या 17 एवं 43 के सभासद राजीव शर्मा एवं मनोज वर्मा ने स्टेनो गोपाल त्यागी के नाम पर आपत्ति की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने  दोनों सभासदों से नाराजगी जाहिर की। संचालन अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह एवं स्टेनो गोपाल त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने  संयुक्त रुप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का भव्य सुंदरीकरण का लोकार्पण किया गया। इसके बाद संयुक्त रूप से रानी झांसी पर पालिका द्वारा निर्मित कराए गए वर्टिकल गार्डन लोकार्पण किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed