फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: सिर से तमंचा सटाकर बोला 'आई हेट यू' और चला दी गोली, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को दी खौफनाक सजा

Tue, 22 Mar 2022 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Mar 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News:  lover shot dead the girl in one side Love in Parikshitgarh Meerut
परीक्षितगढ़ में युवती की गोली मारकर हत्या। - फोटो : amar ujala

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के नारंगपुर जिटौला गांव में सोमवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने खुलेआम युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवती पड़ोस के घर में मास्टर की बच्ची को खिला रही थी। इसी दौरान युवक पहुंचा और हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। 



घटना के बाद परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार नारंगपुर जिटौला निवासी शिवानी (19) पुत्री दयाचंद सोमवार दोपहर को पड़ोस में महिला अंजू की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी बीच युवती रघुवर मास्टर के यहां बच्ची को खिलाने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक राजेश उर्फ राजू तमंचा लेकर पहुंचा और सरेआम शिवानी के सिर में गोली मार दी। 
 

UP Crime News:  lover shot dead the girl in one side Love in Parikshitgarh Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परीक्षितगढ़ के नारंगपुर गांव में सिरफिरे राजेश उर्फ रज्जू ने शिवानी के सिर में तमंचा सटाकर आई हेट यू बोला और गोली चला दी। गोली लगते ही खून से लथपथ शिवानी जमीन पर गिर पड़ी। हत्यारोपी जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसके हाथ में तमंचा था और वह बार-बार लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहा था। हत्यारोपी को पकड़ने का गांव वाले साहस नहीं जुटा पाए और वह फरार हो गया।


 
UP Crime News:  lover shot dead the girl in one side Love in Parikshitgarh Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

हत्यारोपी राजेश उर्फ रज्जू जबरन शिवानी से शादी करने की जिद पर अड़ा था। सिरफिरा उसे जान से मारने की धमकी देता था। सोमवार को शिवानी परचून की दुकान पर सामान लेने के बाद पड़ोसी की बच्ची को खिला रही थी। इसी दौरान राजेश वहां पर पहुंचा और शिवानी की जान ले ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News:  lover shot dead the girl in one side Love in Parikshitgarh Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गोली लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोपी ने तमंचा लहराया और धमकी दी कि अगर कोई उसके सामने आया तो गोली मार दूंगा। जिसके चलते लोग उसके रास्ते से हट गए और वह आसानी से भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
UP Crime News:  lover shot dead the girl in one side Love in Parikshitgarh Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

एक सप्ताह से हत्या की फिराक में था राजेश 
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से राजेश शिवानी को मारने की फिराक में घूम रहा था। कभी गाड़ी चढ़ाने तो कभी चाकू से हमला करने का प्रयास किया था। राजेश शादीशुदा होने के बावजूद शिवानी से शादी करने की जिद पर अड़ा था। जिस पर युवती आपत्ति करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed