फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना-अफसाना हत्याकांड: पुलिस रिमांड पर गहरे राज खोलेगा हत्यारा ब्वॉयफ्रेंड, खौफनाक थी वारदात 

Wed, 18 Aug 2021 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Aug 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi will tell the murder secrates on police remand
हत्यारोपी गौरव व उसका दोस्त दाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में दो युवतियों की हत्या करने वाला आरोपी गौरव त्यागी का 12 घंटे का रिमांड पुलिस को मिल गया है। जिससे पुलिस को काफी सुबूत तलाशने हैं। पुलिस का दावा है कि अफसाना का मोबाइल गायब है, उसको भी बरामद करना है। रिमांड पर लिए जाने के बाद ही हत्यारोपी गौरव हत्या की रात से जुड़े सारे राज उगल सकेगा। 


सरधना के नानू-रतौली गांव मार्ग स्थित नाले में 13 अगस्त को दो युवतियों के शव मिले थे। 24 घंटे बाद उनकी पहचान अफसाना और हिना के रूप में हुई थी। अफसाना का नानू गांव के ही रहने वाले गौरव त्यागी से प्रेम-प्रसंग था। गौरव त्यागी और अफसाना के बीच हिना को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते गौरव ने अपने दोस्त आकाश शर्मा के साथ मिलकर दोनों को नोएडा से लाकर मार डाला था।
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi will tell the murder secrates on police remand
नहर पटरी पर मिले युवतियों के शव - फोटो : amar ujala, meerut
पुलिस के अनुसार अफसाना का मोबाइल गायब है। पुलिस ने दोनों आरोपी 15 अगस्त को कोर्ट में पेश कर दिया था, जहां से उनको जेल भेजा गया। आरोपी गौरव से दोनों युवतियों की हत्या से जुड़े काफी सूबुत भी तलाशने थे। जिसको लेकर पुलिस ने रिमांड की अर्जी लगाई थी। जिससे कोर्ट स्वीकार कर लिया। 

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आज सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गौरव त्यागी पुलिस रिमांड में रहेगा। जिससे पुलिस हत्या से संबंधित कई सबूत जुटाने के प्रयास करेगी। पुलिस का दावा है कि गौरव ने पूरी योजना से दोनों युवतियों की हत्या की है। रिमांड पर हत्यारोपी गौरव और कई राज खोलेगा।
 
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi will tell the murder secrates on police remand
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
हिना अफसाना के भाई शाहरुख की साली थी। दोनों की दोस्ती थी। अफसाना का प्रेम प्रसंग गांव के ही गौरव से था। बाद में गौरव और अफसाना के रिश्ते में खटास आ गई। युवतियों ने गौरव के खिलाफ थाने में तहरीर देकर धमकी दी फिर उसको ब्लैकमेल करने लगीं।

गौरव और उसका दोस्त आकाश 10 अगस्त को अमजद की ईको गाड़ी लेकर नोएडा पहुंचे, जहां पर दोनों लड़कियां किराए के फ्लैट में रहती थीं। गौरव दोनों को गाजियाबाद में शॉपिंग की बात कहकर ले आया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार में गौरव ने पहले हिना के सिर में गोली मारी और फिर नानू नहर के पास अफसाना की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi will tell the murder secrates on police remand
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
ढाई साल पहले हुई थी मुलाकात
गौरव ने बताया कि वह गांव में मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज करने का काम करता था। अफसाना से मुलाकात उसकी ढाई साल पहले हुई, तभी से वह दोनों प्यार करने लगे। यह बात दोनों के परिजनों को पता लगी थी। विरोध भी हुआ, लेकिन वह नहीं माने।

अफसाना को दिल्ली सीमापुरी में भाई की ससुराल में भेज दिया गया। वहां भाई की साली हिना से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच लगाव हो गया। अब अफसाना कहने लगी थी कि गौरव को छोड़ सकती हूं, लेकिन हिना को नहीं। इसके बाद गौरव ने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi will tell the murder secrates on police remand
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut
गौरव बोला, मुझे पछतावा नहीं
पुलिस के सामने गौरव ने कहा, मुझे अफसाना और हिना को मारने का कोई पछतावा नहीं है। मैने अफसाना को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। उसकी धमकी, मारपीट और ब्लैकमेल से परेशान हो चुका था।

पुलिस से आरोपी ने सारी बात बता दी। अफसाना के भेजे मैसेज भी गौरव ने अपने मोबाइल में दिखाए। अफसाना की कई रिकॉर्डिंग गौरव के मोबाइल में मिली। पुलिस ने गौरव व अफसाना के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल ली है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि गौरव को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed