मेरठ में कुलदीप सोम हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि हत्या की वजह लेन-देन नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग है। कुलदीप के पिता प्रमोद ने मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजित पुत्र हिंदपाल के अलावा कपिल पुत्र पवन और राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी भेडाहैडी मुजफ्फरनगर के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुलदीप का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
कुलदीप हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
कपसाड़ सरधना निवासी कुलदीप सोम अपने दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस के साथ घर से मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजित से पैसे लेने की बात कहकर आया था। दिल्ली-देहरादून हाईवे से सटे सकौती-मदारीपुर मार्ग पर अजित उन्हें खड़ा मिला था। जैसे ही कुलदीप उसके पास पहुंचा था तो खेत से निकले हमलावारों ने गोलियां बरसाकर कुलदीप की हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने अजित की कुंडली खंगाली। अजित मुजफ्फरनगर के भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया है।
3 of 6
कुलदीप हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुलदीप की हत्या हिस्ट्रीशीटर अजित ने प्रेम प्रसंग के शक में की है। अभी तक पुलिस की जांच में भी यही बात सामने आ रही है। जिसके बाद पुलिस उस बिंदु पर लगी हुई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। जल्द ही खुलासा कर सकती है।
4 of 6
कुलदीप हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ से हुई शुरुआत
पुलिस की जांच में अभी तक यह बात सामने आई है कि कुलदीप के मामा हापुड़ में रहते हैं, जहां पर उसे लड़की का नंबर मिला। वहां से ही उसकी फोन से बातचीत शुरू हुई। इसका पता जब अजित को चला तो वह उसके पीछे लग गया। अजित और कुलदीप में पहले भी कई बार मुलाकात हुई है। पुलिस को लड़की, अजित व कुलदीप के मोबाइल की जांच में कुछ क्लू मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अजित पर भोपा और आसपास के थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।
5 of 6
कुलदीप हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
मेरा बेटे को ब्लैकमेल करता था अजित
कुलदीप के पिता प्रमोद का कहना है कि अजित उनके बेटे को एक लड़की को लेकर ब्लैकमेल करता था। उसने उसे धमकी भी दे रखी थी। अजित ने मेरे बेटे को मारकर घर का नाश कर दिया।