फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: युवक की गर्दन काटकर ले गए हत्यारे, लाश देख कांप उठा ग्रामीणों का कलेजा, खुलासा करने में जुटे अफसर

Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
UP Crime: A youth of Meerut was murdered by the accused in an old dispute case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में जघन्य वारदात हो गई। गांव से दो दिन पहले लापता हुए दीपक त्यागी (25वर्ष) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी कटी हुई गर्दन भी साथ ले गए।



मंगलवार सुबह पशु चारा लेने गए ग्रामीणों ने लालपुर मार्ग पर एक खेत में यह शव देखा। बाद में पुलिस ने कई घंटों तक खेत खंगाला, मगर गर्दन नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने सिर के बिना शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

UP Crime: A youth of Meerut was murdered by the accused in an old dispute case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि दीपक का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ है और वह उनके साथ शराब भी पीता था। पुलिस ने खजूरी गांव से एक और पास के ही गांव अहमदपुर बढला से तीन युवकों को उठाकर पूछताछ शुरू की है।

UP Crime: A youth of Meerut was murdered by the accused in an old dispute case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी किसान धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी ने बताया कि वह दो दिन से बेटे दीपक त्यागी की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: A youth of Meerut was murdered by the accused in an old dispute case
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार सुबह 8:00 बजे गांव के ही मुनकाद और शाहरुख भैंसा-बुग्गी लेकर जंगल में पशुओं का चारा लेने गए थे। खजूरी-लालपुर मार्ग स्थित चकरोड पर उन्हें खून पड़ा देखा। खून के निशान आगे तक दिख रहे थे। इन निशान को देखते हुए ग्रामीण गन्ने के खेत में पहुंच गए। वहां सिर कटा शव पड़ा मिला। दोनों ने गांव में जाकर यह बात बताई। इसके बाद खेत पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
UP Crime: A youth of Meerut was murdered by the accused in an old dispute case
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

वारदात का पता चलने पर एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही व परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी सीओ सुचिता सिंह पहुंचे और छानबीन की। करीब तीन घंटे बाद धीरेंद्र त्यागी भी आए। उन्होंने कपड़े, हाथ में लगी चोट से शव की पहचान बेटे दीपक के रूप में की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed