{"_id":"5b9fb568867a557ec074b686","slug":"up-brother-and-sister-died-in-a-road-accident-neaar-muzaffarnagar-were-going-to-meet-their-mama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...रह गया जिंदगी भर का गम, एक पल में थम गईं सगे भाई-बहन की सांसें, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...रह गया जिंदगी भर का गम, एक पल में थम गईं सगे भाई-बहन की सांसें, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा भीड व मृतक का शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी क मुजफ्फरनगर में खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई और बहन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को गाड़ी में रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम को खुलाया।
मामा से मिलने जा रहे थे भाई-बहन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी तेजवीर उर्फ शैंकी (20) पुत्र जनक सिंह अपनी बहन सुमन (17) को साथ लेकर रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी अपने बहनोई राजकुमार पुत्र सुखवीर सिंह के यहां आया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से अपने मामा सतपाल सिंह निवासी खेड़ा, थाना सरधना, मेरठ के यहां जा रहा था। जब दोनों गांव बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव कैलाशनगर के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक में सामने से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौका पाकर फरार हुआ चालक
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। हादसे की आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त होने पर पुलिस ने हादसे की सूचना गांव सिकंदरपुर निवासी रिश्तेदार राजकुमार को दी। सिकंदरपुर से काफी ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतकों के मामा सत्यपाल के गांव खेड़ा से भी काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने शव लदी गाड़ी को सड़क पर खड़ी करके खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर एसपी देहात आलोक शर्मा, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार गौतम, एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी के अलावा खतौली, बुढ़ाना, भौराकलां, मंसूरपुर, शाहपुर आदि थानों की पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जाम लगा रहे ग्रामीणों से वार्ता की और आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, मगर ग्रामीण शांत नहीं हुए।
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम ने ली घटना की जानकारी
बीजेपी विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फोन पर डीएम से वार्ता कर पीड़ितों को हर संभव सहायता के साथ-साथ उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात की। जिस पर डीएम ने पीड़ितों की हरसंभव आर्थिक सहायता एवं आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक के कहने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मृतकों के मामा सतपाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।