फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉपर तनु तोमर हुई भावुक, छलक पड़ी आंखें, फिर गेहूं की कटाई और रचा इतिहास, तस्वीरें

Sun, 28 Apr 2019 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result: Tanu Tomar has topper Uttar Pradesh in Intermediate, is dream of becoming a doctor
गेहूं की कटाई और पिता को रिजल्ट दिखातीं तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला

बागपत में किसान की बेटी तनु तोमर ने इंटरमीडिएट की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि तनु ने रिजल्ट आने से पहले सुबह में खेत पर जाकर गेहूं की कटाई कराई। वहीं दोपहर में रिजल्ट आने के बाद जब तनु ने खेत में जाकर अपने पिता को बताया कि उनकी बेटी ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है तो वह खुशी से गदगद हो गए। इस बीच तनु दिन में कई बार भावुक हुई और आंखें छलक पड़ी, अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए क्या है तनु का सपना...

UP Board Result: Tanu Tomar has topper Uttar Pradesh in Intermediate, is dream of becoming a doctor
तनु तोमर को गोद में उठाकर खुशी मनाते परिजन व शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

बागपत में फतेहपुर पुट्ठी गांव के साधारण किसान परिवार की बेटी तनु तोमर ने इंटरमीडिएट की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर पश्चिम यूपी के लिए मील का पत्थर रख दिया है। बेबाकी से तनु कहती हैं कि सरकार बेटियों की सुरक्षा करें तो आसमान से तारे तोड़ लाएंगी। सफलता के लिए सबसे जरूरी लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करने के लिए जान लड़ा देना होता है।

UP Board Result: Tanu Tomar has topper Uttar Pradesh in Intermediate, is dream of becoming a doctor
पिता को अपना रिजल्ट दिखातीं तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर पुट्ठी से श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत की दूरी करीब सात किमी है। किसान हरेंद्र सिंह की बेटी तनु तोमर ने तमाम मुश्किलों के बीच 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर फतेहपुर पुट्ठी का नाम यूपी में रोशन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result: Tanu Tomar has topper Uttar Pradesh in Intermediate, is dream of becoming a doctor
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला

वहीं सफलता के सवाल पर कहती हैं कि दसवीं के बाद ही टॉपर बनने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। इसके बाद कड़ा संकल्प किया। स्कूल से घर आने जाने में समय खर्च होता था, इसलिए शुरुआत में टाइम मैनेजमेंट में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ा। पढ़ाई में अनुशासन और समय पालन सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

विज्ञापन
UP Board Result: Tanu Tomar has topper Uttar Pradesh in Intermediate, is dream of becoming a doctor
छात्रा तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला

तनु ने बताया कि छुट्टियों में स्कूल में ही एकस्ट्रा क्लास ली, बाहर किसी तरह की कोचिंग छात्रा ने नहीं ली। कहती हैं कि मूलमंत्र संकल्प और मेहनत है, इसके बाद शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिलता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed