यूपी के बागपत में किसान के बेटे युवराज ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कामयाबी का परचम लहरा दिया। इंटरमीडिएट की मेरिट में चौथे स्थान पर रहे होनहार का कहना है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता के सपने पूरे होते हैं। रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई की, टाइम मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण रहा। अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तैयारी में जुटना है।
UP Board Result 2019: 12वीं में चौथे स्थान पर रहे युवराज, बताया अपनी सफलता का राज
बड़ौत में कोताना रोड निवासी किसान संजय सिंह के बेटे युवराज ने मेरिट में बागपत का नाम रोशन कर दिया।
युवराज का कहना है कि वह जानता था कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आमतौर पर वह रात के दो बजे तक पढ़ाई करता था। तैयारी में सबसे खास बात यह थी कि जो पढ़ाई रात के दो बजे तक की, सुबह उठते ही उस पूरी पढ़ाई का रिवीजन भी किया। इस प्रक्रिया से उसे बहुत फायदा हुआ। बोर्ड की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को भी उनकी यह सलाह रहेगी कि टाइम मैनेजमेंट रखें और रेग्युलर पढ़ाई जरूर करें।
ऐसा है युवराज का परिवार
पिता संजय सिंह किसान हैं। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के पीसीएम वर्ग के छात्र युवराज की माता शशि देवी गृहणी हैं। बड़ी बहन मोनिका बीएड कर रही हैं और उससे छोटी शिवानी ने बीटीसी की पढ़ाई की है। दिल्ली पुलिस में कार्यरत चाचा दीपक चौधरी और बड़ौत में ही ट्रैक्टर मरम्मत का कार्य करने वाले मन्नु चौधरी से उसे प्रेरणा मिली।
टॉपरों ने कहा, शिक्षकों ने की मदद
इंटरमीडिएट की छात्रा तनु तोमर और छात्र युवराज ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें बेहतर तैयारी कराई। अतिरिक्त कक्षाएं कराई गई, जिससे उन्हें ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़ी। जब भी छात्र-छात्राओं ने अतिरिक्त कक्षा के लिए कहा, तभी स्कूल ने उनके लिए यह सुविधा की। सफलता का श्रेय श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के प्रबंधक उपेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य राजीव तोमर को दिया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/