उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करनाल हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक ही परिवार के पांच लोग लखनऊ से जम्मू जा रहे थे। आगे पढ़ें...
यूपी: अनियंत्रित होकर हिंडन पुल से टकराई कार, उड़े परखच्चे, तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप
बता दें कि कार अनियंत्रित होकर हिंडन पुल से टकराई और फिर गहरी खाई में जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक समेत पांच घायल लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उन्हें मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी इस पुल से टकराकर कई बड़े हादसे हो चुके है, जिनमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई।
परिवार लखनऊ से जम्मू कश्मीर जा रहा था। सोमवार सवेरे करीब 4:30 बजे मेरठ करनाल हाईवे पर बपारसी के निकट हिंडन पुल से कार टकराकर खाई में जा गिरी।
कार चालक मोहम्मद हुसैन उर्फ राजा मोहम्मद कामरान पुत्र अकील नवी का परिवार लखनऊ से (यूपी 32ईयू 3558) में सवार होकर जम्मू जा रहा था। जिसमें कामरान व कामरान की पत्नी सोमिया, साली निशा और अली घायल हो गए। कामरान और मोहम्मद हुसैन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार की हालत देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयंकर था। हादसे में घायल सभी लोग लखनऊ में दौलतगंज थाना ठाकुरद्वारा के रहने वाले हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/