लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह 4:30 बजे बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस टैंकर को बायीं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान भिड़ गई, जिससे बस के दाहिने हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 18 लोगों की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में मेरठ में किराए पर रहने वाले बिहार के एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। परिवार में सिर्फ दो सगे भाई बचे हैं, जो घायल हुए हैं। हादसे में उनके माता-पिता, भाई-बहन और चाचा-चाची की मौत हो गई।
2 of 6
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में मोदीपुरम में किराए पर रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की भी माैत हुई है। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। अशफाक, पत्नी रूबी, बेटी गुलनाज, बेटा सुहैल, अशफाक के चाचा सोनू और उनकी पत्नी सोनी की माैत हो गई।
अशफाक का बेटा दिलशाद और साहिल घायल हुए हैं। दिलशाद ने बताया कि वह परिवार के साथ मेरठ में रहते हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचकर मेरठ जाना था। मेरठ में उनके पिता की कपड़ों की सिलाई की दुकान और सैलून है। पूरा परिवार यहीं पर काम करता था। एक सप्ताह पहले सभी पैतृक गांव गए थे।
3 of 6
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह 4:30 बजे स्लीपर बस और दूध टैंकर में भिड़ंत हुई। घटना के बीस मिनट बाद पीआरवी पुलिस और यूपीडा की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के 45 मिनट बाद सीओ और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।
सुबह सात बजे घायलों और मृतकों के शव बांगरमऊ सीएचसी लाए गए फिर पंचनामा भरना शुरू हुआ। सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक पंचनामा भर सभी शवों को डीसीएम से भेजा गया। दोपहर दो बजे के बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया।
4 of 6
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शव देखकर बेहोश हुआ सिपाही
उन्नाव। हादसे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते समय बांगरमऊ कोतवाली में तैनाती सिपाही राम मिलन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। इससे वह बेहोश हाे गए। अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
5 of 6
फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
- फोटो : Freepik
जानकारी के लिए नंबर जारी
डीएम ने घटना की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617, 8081211289 जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके घटना संबंधित जानकारी की जा सकती है।