फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नितिन गडकरी ने छह मिनट में दिखाई लाइव रिपोर्ट, देखें कैसा होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

Mon, 31 Aug 2020 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Aug 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari showed live report of Delhi-Meerut Expressway from video
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को पूरा करने के लक्ष्य दिसंबर-2020 पर कायम रहे हैं। इस बार उन्होंने निजामुद्दीन से परतापुर तक छह मिनट की लाइव रिपोर्ट को वीडियो के माध्यम से दिखाया है। आगे देखिए तस्वीरें-

Union Minister Nitin Gadkari showed live report of Delhi-Meerut Expressway from video
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

वीडियो को ड्रोन कैमरे से बनाया गया है। जिससे लोगों को एक्सप्रेसवे की लाइव तस्वीर को दिखाया जा सके। वीडियो को एक्सप्रेसवे के पहले चरण निजामुद्दीन से शुरू कर परतापुर इंटरचेंज तक बनाया गया। 

Union Minister Nitin Gadkari showed live report of Delhi-Meerut Expressway from video
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

वीडियो की शुरुआत में चार चरणों में तैयार हो रहे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर और समय लक्ष्य को दिखाया गया है। इसके बाद चरणवार वीडियो को ड्रोन कैमरे से तैयार कराकर निर्माण की प्रगति दिखाई गई। केंद्रीय मंत्री ने एक्सप्रेसवे के वीडियो को अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर रविवार रात अपलोड किया। इसके बाद यूजर्स ने इस वीडियो को तेजी के साथ शेयर और अपलोड करना शुरू कर दिया। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी केंद्रीय मंत्री को ट्विटर एकाउंट पर धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari showed live report of Delhi-Meerut Expressway from video
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

पहले चरण में रफ्तार पकड़ रहे वाहन
वीडियो में पहले चरण में निजामुद्दीन ब्रिज से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ते हुए दिखाया गया है। जिसमें एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हुए वाहन एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए बिना किसी रोकटोक के आवाजाही कर रहे हैं। दूसरे चरण में भी वाहन दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस चरण में अभी 85 प्रतिशत कार्य हुआ है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari showed live report of Delhi-Meerut Expressway from video
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari

इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण डासना से मेरठ चौथे चरण में ड्रोन से कार्य का निर्माण होता हुआ दिखाई दे रहा है। यह चरण सबसे खूबसूरत दिखाई दे रहा है। दोनों तरफ हरे-भरे खेतों के बीच सड़क देखकर वास्तव में ये एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूप ले रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed