फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर का इकलौता चिराग था यशवर्धन: सदमे में परिवार, बार-बार बेहोश हो रही बहन, मां का भी रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is mourning in the family and the village after the death of National basketball referee Yashvardhan Ran
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala

बॉस्केटबाल के नेशनल रेफरी यशवर्धन राणा दो भाइयों का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां गीता राणा और बहन आकांक्षा यशवर्धन को याद कर बार-बार बेहोश हो रही है। 

रविवार देर रात में उनका शव सुभाष नगर पहुंचा और सोमवार सुबह गमगीन माहौल में सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया। डेढ़ साल पहले उनके पिता अशोक राणा की कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में अब मां-बहन और चाचा अजय राणा है।

There is mourning in the family and the village after the death of National basketball referee Yashvardhan Ran
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala

यशवर्धन राणा पुत्र अशोक राणा मूलरूप से जिला बागपत के गांव गेडापुरा के रहने वाले थे। अशोक राणा एमडीए में ठेकेदारी करते थे। अशोक राणा और उनके भाई अजय राणा लंबे समय से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर आठ में रह रहे हैं। 

There is mourning in the family and the village after the death of National basketball referee Yashvardhan Ran
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala

बताया गया कि अजय राणा की शादी नहीं हुई है वह अपने भतीजे यशवर्धन और भतीजी आकांक्षा को ही अपना बच्चों की तरह मानते हैं। वह सुभाष नगर में अपनी मसाले की दुकान चलाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is mourning in the family and the village after the death of National basketball referee Yashvardhan Ran
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि भतीजी आकांक्षा की शादी हो चुकी है और यश डीएमए स्कूल में स्पोर्ट्स शिक्षक थे। करीब एक साल पहले ही उनका बॉस्केटबाल में नेशनल रेफरी के पद पर चयन हुआ था। इसी के साथ वह सीसीएसयू में एमपीएड फाइनल ईयर के छात्र भी थे। डेढ़ साल पहले पिता की मौत होने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर ही आ गई थी। 

विज्ञापन
There is mourning in the family and the village after the death of National basketball referee Yashvardhan Ran
यशवर्धन राणा- File Photo - फोटो : amar ujala

शनिवार शाम को वह कानपुर में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में टीम के साथ भाग लेने के लिए जा रहा थे। इटावा से भरतला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल से यश के जीजा विवेक के मोबाइल नंबर पर हादसे की जानकारी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed