यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक युवक को कोर्ट मैरिज करना भारी पड़ गया। गुस्साए युवती पक्ष के लोगों ने प्रेमी युवक और उसके चाचा के घरों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 9
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के एक गांव में प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज करने से गुस्साए युवती पक्ष ने प्रेमी व उसके चाचा के घरों में आग लगा दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
3 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना के बाद युवती पक्ष अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गया। मामले में चार महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात है।
4 of 9
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
गांव रसूलपुर गढ़ी में पड़ोसी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 20 मई को प्रेमी युगल फरार हो गया था।
5 of 9
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। युवती पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने युगल को बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताते हुए गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज करने के बाद आर्य समाज मंदिर में भी शादी करने का हवाला देते हुए एक साथ रहने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराने के लिए उसे महिला थाने भेज दिया था। उधर, प्रेमी युगल द्वारा शादी करने व एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहने से युवती पक्ष में आक्रोश पनप रहा था।