फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला

Sat, 24 Oct 2020 04:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Suspended SI Intasar Ali has been reinstated after shaving his beard at Baghpat
इंतसार अली ने दाढ़ी कटवाई - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार निलंबित एसआई इंतसार अली ने दाढ़ी कटवा ली है। दाढ़ी कटवाने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है। इंतसार अली को दाढ़ी रखने के मामले में निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति को धर्म के अनुसार रहने का अधिकार है।

Suspended SI Intasar Ali has been reinstated after shaving his beard at Baghpat
इंतसार अली - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद के रमाला थाना में नियुक्त रहे उपनिरीक्षक इंतसार अली ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपनी दाढ़ी को कटवा लिया है। साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के नियमों/निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है। इंतसार ने निलंबन से बहाल होने पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रत्यावेदन किया। वहीं प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पनिरीक्षक इंतसार अली को निलंबन से बहाल कर दिया है। 

Suspended SI Intasar Ali has been reinstated after shaving his beard at Baghpat
डीएम से मिले जमीयत उलमा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला
बागपत के रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया था। सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से वह जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspended SI Intasar Ali has been reinstated after shaving his beard at Baghpat
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि विभाग में मूंछ बिना अनुमति रख सकते हैं, लेकिन सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य सभी को दाढ़ी रखने के लिए विभागीय अनुमति लेनी होती है। एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लगातार विभागीय नियमों की अनदेखी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Suspended SI Intasar Ali has been reinstated after shaving his beard at Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी के अनुसार इंतसार अली को पूर्व में भी पैटर्न के अनुसार वर्दी धारण न करने व दाढ़ी न बनाने के संबंध में जांच कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा चुका था। लेकिन इसके बावजूद भी उप निरीक्षक द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए ड्रेस कोड के विपरीत मनमाने ढंग से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रेस कोड का पालन करने में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed