मेरठ में सेना की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आर्मी इंटेलीजेंस समेत कई खुफिया एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने हालांकि अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो शुरूआती पूछताछ में आरोपी अल्ताफ ने कई राज उजागर किए हैं-
पाकिस्तान को कौन सी खुफिया जानकारियां भेज रहा था संदिग्ध अल्ताफ, जल्द होगा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूआरटी वैन छावनी क्षेत्र में अक्सर गश्त करती है। मंगलवार को सुबह चार बजे सेना की क्यूआरटी टीम क्षेत्र में ही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ई रिक्शा के साथ दिखाई दिया। टीम ने शख्स को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो उसने कहा कि वह सवारी छोड़कर आ रहा है।
टीम ने ज्यादा पकड़े गए शख्स से ज्यादा जानकारी चाही तो वह कुछ भी ठीक नहीं बता सका। बताया गया कि टीम ने शख्स का मोबाइल चैक किया तो उसमें पाकिस्तान के कई संदिग्ध नंबर मिले। जिसके बाद शख्स को हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारियों को मामले की सूचना देने के बाद क्यूआरटी टीम शख्स को लेकर लालकुर्ती थानाक्षेत्र ले गई। तुरंत इंटेलीजेंस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंची और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं।
बताया गया कि इस जांच-पड़ताल में सामने आया कि अल्ताफ मेरठ के ही लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन की शाहजहां कॉलोनी में रहता है। वहीं अल्ताफ के मोबाइल में पाकिस्तान ही नहीं बल्कि इराक, ईरान जैसे कई इस्लामिक देशों के भी मोबाइल नंबर पाए गए हैं।