फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020: ग्रहण लगने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इस राशि पर पड़ेगा अधिक प्रभाव

Fri, 19 Jun 2020 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jun 2020 09:35 PM IST
सार

  • 21 जून रविवार आषाढ़ अमावस्या को लग रहा सूर्य ग्रहण
  • ज्योतिष गणना के अनुसार यह ग्रहण देश व दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक होगा
  • मिथुन राशि में घटित होगा सूर्य ग्रहण

विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Surya Grahan will be start from 21th June
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला

कंकड़ सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार आषाढ़ अमावस्या को लग रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार यह ग्रहण देश व दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक होगा। सूर्य ग्रहण से 16 दिन पहले उपच्छाया चंद्र ग्रहण था और 14 दिन बाद भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा। 30 दिन के अंतर में तीन ग्रहणों का संयोग बहुत प्रभावी एवं फलदायी माना जा रहा है। इंडियन कॉउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सूर्य ग्रहण के बाद सृष्टि में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तौर पर उथल-पुथल मानी जा रही है।

Surya Grahan 2020: Surya Grahan will be start from 21th June
सूर्य ग्रहण

ग्रहण पर विशेष 
सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में मिथुन राशि पर होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों प्रत्यक्ष ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे होंगे। यह ग्रहण आरंभ तो मृगशिरा नक्षत्र में होगा।

Surya Grahan 2020: Surya Grahan will be start from 21th June
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन राशि में घटित होगा सूर्य ग्रहण
मिथुन राशि में सूर्य-बुध, चंद्रमा और राहु के साथ युति करेगा। इसलिए मिथुन राशि के जातकों पर ग्रहण का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण के दौरान घर पर ही रहें और सूर्य देव की उपासना करें। सूर्यग्रहण खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि उसका असर खत्म हो गया। सूर्यग्रहण का असर घटित राशि पर अमूमन दो हफ्ते तक रहता है। आचार्य संजय त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे में जरूरी है कि ग्रहण की नकारात्मकता को दूर करने के लिए निरंतर उपाय किए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Surya Grahan will be start from 21th June
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 
21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसलिए सूतक काल 20 जून की रात 09 बजकर 15 मिनट से शुरू जाएगा जो ग्रहण की सामाप्ति पर ही खत्म होगा।

विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Surya Grahan will be start from 21th June
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला।

भारत में ग्रहण का समय
- 09:25 सुबह ग्रहण प्रारंभ
- 10:17 परमग्रास (मध्य) कंकण प्रारंभ
- 12:10  कंकण समाप्त     
- 14:02  ग्रहण समाप्त
- 15:04 दोपहर ग्रहण की कुल अवधि - 5 घंटे 48 मिनट 03 सेकेंड

मेरठ में समय
- 10:21 सुबह ग्रहण प्रारंभ 
- 12:03 दोपहर ग्रहण समाप्त
- 13:49 ग्रास फीसदी
- 96.0 फीसदी ग्रहण की कुल अवधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed