फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहे सार्जन और रावण: हरिद्वार पहुंचे देश के पांच सबसे बड़े DJ, उड़ी पुलिस की नींद

Wed, 31 Jul 2024 12:35 PM IST
Dimple Sirohi आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Surgeon and Ravan DJ in Kanwar Yatra, Five of the country biggest DJ arrived Haridwar
कांवड़ यात्रा में डीजे - फोटो : अमर उजाला

झारखंड का सबसे बड़ा डीजे सार्जन 60 लोगों की टीम के साथ यूपी और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाकर हरिद्वार में कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा है। इसके अलावा रावण डीजे सहित तीन और डीजे मेरठ से तैयार होकर हरिद्वार पहुंच चुके हैं। इस बार कांवड़ यात्रा मेरठ के युवाओं ने देश भर में प्रख्यात झारखंड से लेकर गाजियाबाद, बुलंदशहर के सबसे बड़े डीजे बुक किए हैं। फेसबुक और सोशल साइट्स पर भी ये डीजे धूम मचा रहे हैं। सभी ने सिवाया टोल प्लाजा पर कंप्टीशन करने की तैयारी की है।

Surgeon and Ravan DJ in Kanwar Yatra, Five of the country biggest DJ arrived Haridwar
कांवड़ यात्रा में डीजे पर झूमते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

ये डीजे मेरठ से पहुंचे हरिद्वार
रोहटा रोड निवासी रवि और उसकी टीम ने नोएडा का सबसे बड़ा डीजे रावण बुक किया है। इस टीम में रोहटा रोड के साथ शहर के भी युवक हैं। यह डीजे शनिवार को हरिद्वार पहुंच गया। रावण का साउंड हर किसी के दिल को दहला देता है। गाजियाबाद लोनी के बीच रिचतल के डीजे कसाना को मेरठ विनीत की टीम ने बुक किया है। यह डीजे हरिद्वार पहुंच गया है। अत्याधुनिक साउंड के साथ यह डीजे भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के मशहूर डीजे में से एक है।

चौधरी डीजे परतापुर बुलंशहर का डीजे भी अपनी साउंड के लिए मशहूर है। इस डीजे को अजय लालकुर्ती और सदर के युवकों ने बुक किया है। इसके अलावा मेरठ के मोनू डीजे को लालकुर्ती के युवकों ने बुक किया है। इस बार सबसे बड़ा डीजे सार्जन डीजे है। झारखंड का यह डीजे अनुज सहित देवपुरी के युवकों ने बुक किया है। यह डीजे भी हरिद्वार पहुंच गया है। इस डीजे के साथ 60 युवकों की अलग टीम भी शामिल है।

Surgeon and Ravan DJ in Kanwar Yatra, Five of the country biggest DJ arrived Haridwar
कांवड़ यात्रा में डीजे पर झूमते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा पर होती है प्रतिस्पर्धा
टोल प्लाजा पर डीजे प्रतिस्पर्धा 12 वर्ष से हो रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हर साल यहां डीजे प्रतिस्पर्धा होती है। एक डीजे पर 300 से 700 युवकों की टोली डीजे पर डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं। घंटों प्रतिस्पर्धा चलती है।

बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविरों में लगे डीजे के साथ भी प्रतिस्पर्धा की जाती है। जिस डीजे की साउंड अधिक होती है तो दूसरा डीजे वाला अपना साउंड बंद कर हार स्वीकार करता है और टीम आगे बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surgeon and Ravan DJ in Kanwar Yatra, Five of the country biggest DJ arrived Haridwar
कांवड़ यात्रा में डीजे - फोटो : अमर उजाला

आठ लाख कीमत है अकेला सार्जन डीजे
शहर से उत्तराखंड गए डीजे रावण की कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये है। डीजे कसाना की लागत 7 लाख है। चौधरी डीजे की बुकिंग 6 लाख 50 हजार और मोनू डीजे की बुकिंग 5 लाख में हुई। सर्वाधिक महंगा डीजे सार्जन 8 लाख में बुक हुआ है। इसमें जनरेटर, तेल आदि अन्य खर्च अलग हैं।

विज्ञापन
Surgeon and Ravan DJ in Kanwar Yatra, Five of the country biggest DJ arrived Haridwar
कांवड़ यात्रा में डीजे - फोटो : अमर उजाला

एक डीजे पर लगते हैं 60 स्पीकर
डीजे बेस के लिए 40 स्पीकर लगते हैं जो धरती को हिलाने वाली धमक देते है। 20 लाइनर वाले स्पीकर होते हैं जो आवाज में क्लीयरिटी लाते है। ऐसे में एक डीजे पर स्पीकर की संख्या 60 तक पहुंच जाती है। कई डीजे इस बार अपने डीजे पर 70 से 80 स्पीकर लगाने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस बार बीते वर्षों के साउंड के रिकार्ड तोड़ने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed