फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द पर भारी पड़ रही भोलेनाथ की भक्ति: चलते-चलते पांव में पड़े छाले, गर्मी से बेहोश हुए फिर भी नहीं थमे कदम

Tue, 30 Jul 2024 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jul 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Devotion to Bholenath is overpowering kanwariyas pain even after injured feet and heat
कांवड यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

ना जात, ना पात, वाणी से सिर्फ बम-बम भोले का उद्घोष। हाईवे पर कांवड़ियों का यहीं नजारा है। शिव भक्त आकर्षक और भव्य झांकियों के साथ गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। सैकड़ों की तादात में कांवड़िये ईष्ट देवी-देवताओं के रूप में भगवान की दिव्य झांकियों को लेकर निकले हैं। हर किसी में भगवान शंकर की आस्था रची-बसी है। परस्पर संबोधन में सिर्फ भोला-भोली निकल रहा है। यही नहीं भीषण गर्मी के बीच चलते चलते कांवड़ियों के पांव में छाले तक पड़ गए हैं। कई कांवड़िए गर्मी के कारण बेहोश तक हो गए लेकिन भोले की भक्ति दर्द पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

Kanwar Yatra: Devotion to Bholenath is overpowering kanwariyas pain even after injured feet and heat
कांवड़िए को पट्टी बांधते डाॅ रेहान जैदी - फोटो : अमर उजाला

बिजनाैर में गर्मी और हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि सात घायल
लखीमपुर के भीड़ाखेड़ा निवासी गब्बर सिंह (29) पुत्र तुलसा सिंह अपने भांजे महेश (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिंहपुर टांडा गढ़वाखेड़ा पीलीभीत और शिवम शर्मा (20) पुत्र पप्पू शर्मा निवासी कुरैया खुर्दकला पीलीभीत के संग एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार के लिए जल लेने को निकले।

रात में साढ़े तीन बजे तीनों बाइक सवार हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव राजनगर के पास पहुंचे तो निराश्रित गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में महेश और शिवम की मौत हो गई, जबकि गब्बर सिंह गंभीर रुप से घायल हुआ।

उधर बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के ग्राम चंडोक निवासी नंदकिशोर सैनी (45) पुत्र पंचम सैनी मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। मंगलवार की दोपहर बारह बजे वह कोतवाली नहटौर मार्ग पर गांव पित्तनहेडी के निकट बेहोश होकर गिर गया। एयकर मसैत हो गई। 

वहीं नहटौर में भी बुलंदशहर के गांव बंगोरा निवासी कांवड़ियां ओमप्रकाश पुत्र सतपाल सिंह की हालत पैदल चलते हुए बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य सड़क हादसों में भी छह अन्य शिवभक्त घायल हुए हैं।

Kanwar Yatra: Devotion to Bholenath is overpowering kanwariyas pain even after injured feet and heat
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़िया की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे के खतौली तिराहे पर कांवड़ सेवा शिविर में पुरकाजी के अलमावाला निवासी आशीष (13) पुत्र अनिल की तबीयत अचानक खराब हो गई। शिविर  संचालकों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कांवड़िया को सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु चौधरी ने बताया कि पेट में दर्द होने के कारण कांवड़िया को परेशानी हो रही थी, उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Devotion to Bholenath is overpowering kanwariyas pain even after injured feet and heat
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से बुलंदशहर के तीन कांवड़िये बेहोश, एक ही हालत गंभीर
बिजनाैर में भीषण  गर्मी के चलते बुलंदशहर निवासी तीन कांवड़िए बेहोश हो होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस तीनों कांवड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में भर्ती कराया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

मंगलवार को भीषण गर्मी का प्रकोप कांवड़ियों के ऊपर हावी रहा। शाम के समय तीन कांवड़िये बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बुकराशि बुलंदशहर, पुष्पेंद्र पुत्र नाथू सिंह निवासी गांव दहलीनपुरा बुलंदशहर, जय किशन पुत्र नाथू चतर मोहल्ला शांति नगर बुलंदशहर अपने साथियों के साथ जल लेकर आ रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता के पास पुष्पेंद्र बेहोश होकर गिर गया पुलिस ने पुष्पेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि जयकिशन व  कृष्ण कुमार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Devotion to Bholenath is overpowering kanwariyas pain even after injured feet and heat
विजय हिंदुस्तानी - फोटो : अमर उजाला

शामली के भारसी गांव का रहने वाला विजय पंवार उर्फ विजय हिंदुस्तानी ने 26 जुलाई को कांवड़ उठाई थी। उनका कहना है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को बलिदानी का दर्जा मिलना चाहिए। अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाना चाहिए। हिंदुस्तानी ने अपने शरीर पर बलिदानियों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं पिन से 51 तिरंगे भी लगाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed