फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई राज्यों में चलते हैं सुनील राठी के इशारे, पैरोल पर आते वक्त पुलिस सुरक्षा में लगी सेंध

Sun, 02 Jun 2019 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Sunil Rathi gestures in many UP states
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : amarujala

तिहाड़ जेल से सुरक्षा के बीच पैरोल पर टीकरी ले जाए जा रहे पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के सुरक्षा घेरे में उसके परिचित घुस गए। इसी दौरान राठी का कार सहित अपहरण और हमले का शोर मच गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के पास पुलिस ने राठी की गाड़ी के साथ चल रही पांच निजी गाड़ियों को पकड़ लिया। साथ ही 20 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। पूछताछ में पकड़े गए लोग राठी के परिचित ही निकले। राठी के बागपत से जाने के बाद पुलिस ने इनको छोड़ दिया।  

Sunil Rathi gestures in many UP states
पेशी के लिए कोर्ट जाते सुनील राठी - फोटो : amarujala

जिला कारागार में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में टीकरी के सुनील राठी को नामजद किया। वर्तमान समय में राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। शनिवार को न्यायालय से सुनील राठी को परिजनों से मिलने के लिए सात घंटे का पैरोल मिला।  तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस के सुरक्षा घेरे में राठी को पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए टीकरी लेकर जा रही थी।  

सुबह 10 बजे के लगभग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिली टोल से राठी की गाड़ी के पीछे पांच गाड़ियां चल पड़ी। पुलिस को संदेश हुआ। इस बीच राठी के अपहरण का शोर मच गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग शुरू करा दी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ट्यौढ़ी गांव के पास एएसपी रण विजय सिंह ने फोर्स के साथ गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। 

Sunil Rathi gestures in many UP states
सुनील राठी को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने राठी की गाड़ी के पीछे चल रही पांचों गाड़ियों को कब्जे में लेकर 20 युवकों को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन ले गई। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह सभी राठी से मिलने के लिए टीकरी जा रहे हैं। राठी की सुरक्षा को लेकर वे उसके पीछे चल रहे हैं। 

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि राठी के अपहरण की कोई साजिश नहीं थी। सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की गई । पांच गाड़ियों को पकड़ कर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी का सत्यापन कराया गया। राठी के तिहाड़े जेल चले जाने के बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Rathi gestures in many UP states
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

इन युवकों को पकड़कर पुलिस ने की पूछताछ
एएसपी ने बताया कि सुनील राठी की गाड़ी के पीछे निजी गाड़ियां लेकर चलने वाले अंकित धामा, लविश, कनिष्क चौहान, उपेंद्र धामा, गगन धामा, गौरव धामा, सुनील नागर, राहुल त्यागी,  संदीप,  मुकेश त्यागी, राम, सौरभ राठी, जयंत, विजय, सचिन शर्मा, आशीष, रोहित, गणेश, सनोज, रोबिन, अन्नू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

तिहाड़ से सात घंटे के पैरोल पर घर पहुंचा राठी
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी ने मां राजबाला की बीमारी के लिए अदालत में पैरोल की अर्जी दाखिल की। शनिवार को न्यायालय से सुनील राठी को सात घंटे का पैरोल मंजूर हुआ। दिल्ली की तिहाड़ जेल से शनिवार को सुनील राठी पुलिस सुरक्षा के घेरे में दोपहर 12 बजे टीकरी कस्बे में अपने घर पहुंचा। राठी के घर पर परिजनों ने हवन कराया।  

विज्ञापन
Sunil Rathi gestures in many UP states
पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

राठी ने सबसे पहले मां राजबाला चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उससे मिलने पहुंचे लोगों से मंत्रणा की। भीड़ बढ़ी तो राठी परिवार से मिलने चौबारे में पहुंच गया। परिवार के अलावा यहां भी उससे मिलने वालों का तांता लगा रहा। शाम पांच बजकर पांच मिनट पर राठी को दिल्ली पुलिस वापस लेकर चली गई। 

कई राज्यों में चलते हैं राठी के इशारे
बागपत जिला जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या की। जेल में बंद राठी पर हत्या करने का आरोप लगा। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल दिल्ली में शिफ्ट किया। इससे पहले सुनील राठी के पिता नरेश राठी की कस्बे में रंजिश के चलते हत्या की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed