फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाली दी तो युवक ने फाइनेंसर पर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार पांच फरार

Sun, 02 Jun 2019 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of Murder of financer in Meerut
अस्पताल में भर्ती फाइनेंसर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में बीती  गुरुवार रात फाइनेंसर गोपाल चौहान (रिटायर्ड फौजी) की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आखिर किस बात पर उसने फाइनेंसर को उतार दिया मौत के घाट:- 

Police arrested the accused of Murder of financer in Meerut
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि अम्हेड़ा गांव में फाइनेंसर विपिन उर्फ बिन्नू पुत्र लोकेश गौतम का प्रोविजन स्टोर है। विपिन ने फाइनेंसर गोपाल चौहान (36) पुत्र सतेंद्र गांव सिखेड़ा हाल पता सद्भावना एंक्लेव ईशापुरम से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। 


 
Police arrested the accused of Murder of financer in Meerut
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहीं फाइनेंसर गोपाल से एक माह पहले दीपक पुत्र छोटेलाल निवासी अम्हेड़ा ने भी 1.60 लाख रुपये उधार लिए थे। गोपाल उधार के पैसे मांग रहा था। आरोप है कि विपिन और दीपक पैसों की मांग करने पर उसे हत्या की धमकी दे रहे थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested the accused of Murder of financer in Meerut
इस दुकान पर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला

गुरवार रात फाइनेंसर विपिन उर्फ बिन्नू और गोपाल चौहान में विवाद और गालीगलौज हो गई थी। इस बीच पूर्व प्रधान छोटेलाल का बेटा दीपक चौधरी भी अवैध पिस्टल लेकर अपने घर से आ गया। जिसके बाद दीपक ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। 


 
विज्ञापन
Police arrested the accused of Murder of financer in Meerut
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रिटायर्ड फौजी गोपाल ने उससे गालीगलौज की थी। जब  उसने विरोध किया तो उसके बाद भी गोपाल नहीं माना। इसी दौरान दीपक चौधरी ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली गोपाल की कनपटी से लगकर पार हो गई थी। हत्या में नामजद, पिन्नू, सोनू, जॉनी निवासी अम्हेड़ा और रिंकू समेत पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed