फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide: शक और शराब ने उजाड़ा परिवार, 12 साल तक झेलती रही पति की ज्यादती, फिर बच्चों समेत उठाया खौफनाक कदम

Mon, 11 Jul 2022 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Jul 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Suicide story: doubt and alcohol ruined the family, wife suicide with kids after husband beaten her badly in Meerut
महिला का फाइल फोटो व बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मलियाना रेलवे फाटक के पास रविवार शाम को एक महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पति की शराब की लत और उसके दूसरी महिला से संबंध के शक ने आरती का परिवार ही उजाड़ दिया। शेरू से 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब आरती ने सुनहरे जीवन के सपने देखे थे, लेकिन समय बीतने के साथ ही उसकी जिंदगी में हताशा बढ़ती गई और अंजाम यह हुआ कि मां ने अपने साथ बच्चों की जिंदगी भी खत्म करने की ठान ली। गनीमत रही कि 10 साल की बच्ची काजल और आठ माह का मासूम बच गया। खुदकुशी से पहले इस मासूम को आरती घर पर ही छोड़कर चली गई थे। मगर अब सवाल यह है कि इन बच्चों का भविष्य क्या होगा।



मेरठ के मलियाना रेलवे फाटक के पास रविवार शाम करीब चार बजे महिला आरती (32) अपने बच्चों संग दिल्ली से अमृतसर की ओर जा रही गोल्डन टेंपल मेल के सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से आरती और उसके बेटे तनिष्क (8) की मौत हो गई जबकि बेटी काजल (10) हाथ छुड़ाकर भाग गई। इसके चलते उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक आरती पति शेरू के शराब पीने और उसके दूसरी महिला से संबंध के शक के कारण परेशान थी। महिला के शव को लेकर पुलिस जब उसके घर पहुंची तब भी पति शराब के नशे में ही पड़ा मिला।

Suicide story: doubt and alcohol ruined the family, wife suicide with kids after husband beaten her badly in Meerut
मृतका आरती का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

भोला रोड की रहने वाली आरती की शादी मलियाना जसवंत नगर निवासी शेरु के साथ हुई थी। शेरू गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करता है। बताया कि शेरू शराब पीने का आदी है और उसके दूसरी महिला से संबंध हैं। इसके चलते ही आरती और शेरू में अक्सर विवाद रहता था। आरती विरोध करती तो पति उसके साथ मारपीट करता था। रविवार को भी पति शराब पीकर घर पहुंचा और मारपीट करने लगा।

Suicide story: doubt and alcohol ruined the family, wife suicide with kids after husband beaten her badly in Meerut
बेटे की भी हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

आरती के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद तो अक्सर रहता था, लेकिन रविवार को पति की पिटाई के बाद आरती के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद वह बच्चों संग ट्रेन के आगे जान देने के लिए निकल पड़ी। आठ जुलाई को ही आरती के रिश्ते के भाई मुकेश कुमार निवासी गांवडी वाला टीपीनगर की छत से गिरकर मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि रविवार को यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suicide story: doubt and alcohol ruined the family, wife suicide with kids after husband beaten her badly in Meerut
बच्ची काजल - फोटो : अमर उजाला

टीपी नगर पुलिस ने बताया कि आरती और उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम आज होगा। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। जसवंतनगर बाग मोहल्ले में किराए पर रहने वाला शेरू मूल रूप से बागपत के चिरचिटा गांव का रहने वाला है। आरती के परिजनों का आरोप है कि शेरू उसका उत्पीड़न करता था। घर खर्च तक नहीं देता था। शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। परिजनों ने बताया कि मां-बेटे की मौत के घंटों बाद तक शेरू शराब के नशे में था।

विज्ञापन
Suicide story: doubt and alcohol ruined the family, wife suicide with kids after husband beaten her badly in Meerut
महिला का फाइल फोटो, हाथ छुड़ाकर जान बचाने वाली बेटी - फोटो : अमर उजाला

सदमे में रही काजल, मां  के लिए बिलखती रही

इस हादसे के बाद अपनी जान बचाने वाली काजल सदमे में है। वह कई बार मम्मी-मम्मी कहकर बिलखती रही। कुछ पलों के लिए वह एकदम खामोश सी हो गई। वहीं आरती के परिजन यही कहते रहे कि आरती तूने ये क्या किया, बच्चों संग ही जिंदगी जी लेती। आरती के रिश्ते के भाई विनय कुमार ने बताया कि शेरू ने शराब पीने की लत नहीं छोड़ी और आरती की जिंदगी और मुश्किल होती चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed