{"_id":"62ca81d0c03a1e7bba0bc2c2","slug":"fashion-show-actress-daisy-shah-walked-the-ramp-wearing-silk-fabric-models","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Show: सिल्क गाउन पहन रैंप पर उतरीं अभिनेत्री डेजी शाह, फैशन शो में मॉडल्स ने लूटी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fashion Show: सिल्क गाउन पहन रैंप पर उतरीं अभिनेत्री डेजी शाह, फैशन शो में मॉडल्स ने लूटी महफिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
रैंप वॉक करती डेजी शाह बीच में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली और मुंबई की टॉप 16 मॉडलों ने जेपी रेजीडेंसी में आयोजित रहमान फैशन शो में ग्लैमर का जादू बिखेरा। रैप पर इंडो वेस्टर्न हाई फैशन स्ट्रीट, महिला और पुरुषों की कॉकटेल ड्रेस, वेस्टर्न फ्यूजन और पिस्टल न्यूट्रल रंगों की पोशाकों को प्रदर्शित किया तो दर्शकों की आंखें उन पर टिकी रह गईं। फैशन शो की धमाकेदार ओपनिंग देश की सुप्रसिद्ध मॉडल दीप्ति गुजराल ने की। वहीं शो स्टॉपर बनीं बॉलीवुड अदाकार और टॉप मॉडल डेजी शाह ने भी अपना जलवा दिखाया।
फैशन शो में रंगीन और काले परिधान प्रदर्शित किए गए। हाथ की बारीक कढ़ाई व सीक्वेंस वाली पोशाक पहनकर मॉडल्स रैंप पर उतरीं। इन पोशाकों को संगीत, मेहंदी, सगाई, रिसेप्शन के साथ विभिन्न पार्टी में पहना जा सकता है। फैशन की ओपनिंग कर रही दीप्ति गुजराल काले रंग का इवनिंग गाउन पहनकर रैंप पर आई। दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सभी डिजाइन रहमान्स के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर्स के द्वारा तैयार किए गए।
2 of 9
फैशन शो में डेजी शाह
- फोटो : amar ujala
कैंडस पिंटो ने पारदर्शी काला गाउन पहनकर रैंप वॉक किया। एक के बाद एक मॉडल जिसमें अंकिता जैन, कृष्णा सुमानी, डोना और सिमरन आहूजा ने कॉकटेल के विभिन्न डिजाइन को प्रदर्शित किया। बॉलीवुड की टॉप एंकर और आईफा अवार्ड विजेता सिमरन आहूजा ने पूरे फैशन शो की एंकरिंग की। अपने स्वाभाविक अंदाज में उन्होंने सभी दर्शकों को शो से जोड़कर रखा। फैशन शो में सिल्क पर बारीक कढ़ाई पूरे शो की जान रही।
3 of 9
फैशन शो में डेजी शाह
- फोटो : Amar ujala
डेजी शाह ने फैशन प्रेमियों का मनमोहा
शहर के लोगों ने डेजी शाह को सदा बड़े पर्दे पर देखा। यह पहला मौका था जब डेजी ने रैंप वॉक कर मेरठ के लोगों का मनमोह लिया। शो स्टॉपर डेजी ने पूरे जोश और विश्वास के साथ रैंप पर उतरी और फैशन शो को सुपरहिट कर दिया।
इंडो वेस्टर्न में दिखे युवा मॉडल
बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल करण सिंह छाबड़ा ने कलेक्शन शो की शुरुआत की। युवा मॉडल्स ने एंब्रोइडरी वाले ब्लैड इंडो वेस्टर्न ड्रेस को प्रदर्शित किया। एक के बाद एक मॉडल्स ने कई तरह के परिधान पहनकर रैंप वॉक की।
पंजाबी फिल्म एक्टर अमन शर्मा ने काले रंग के टक्सीडो और मरून शेरवानी पहनकर रैंप वॉक की। मुंबई के सुपर मॉडल अजय सिंह और अंकित शर्मा ने जोश के साथ ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ विभिन्न प्रकार की मिश्रित परिधानों को प्रदर्शित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।