रामपुर में शनिवार सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना पर मेरठ में भी हड़कंप मच गया। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के परिवार के सदस्यों ने जहां फोन कर उनकी कुशलता की जानकारी ली, वहीं कुछ लोग सीधे रामपुर ही पहुंच गए। वहीं दिन भर मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ करने वालों का तांता लगा रहा। लखनऊ जाने वाली 12 डिब्बों की राज्यरानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह 4.55 बजे सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक से रवाना हुई। सुबह लगभग आठ बजे रामपुर के करीब ट्रेन के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिनमें दो एसी चेयर, सात सेकेंड क्लास, एक जनरल और दो एसएलआर थे। मेरठ से ट्रेन में 165 यात्री सेकेंड क्लास में और 31 यात्री एसी चेयर में सवार हुए थे। जिनमें अधिकतर मेरठ के ही निवासी बताए गए हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्वेशन वाले 986 यात्री विभिन्न रेलवे स्टेशनों से बैठकर राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे।
#RajyaRaniExpress ...अचानक झटके लगे और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे
ट्रेन हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दहशत में हैं। उनका कहना है कि सब कुछ अचानक हुआ। अचानक ट्रेन में झटके लगे और चीख पुकार मच गई। लोग एक दूसरे के ऊपर गिर रहे थे। ट्रेन में सवार सरदार वल्लभ भाई पटेल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया कि सब कुछ एक झटके में हुआ। ट्रेन में सब अपनी सीटों पर बैठे आराम से सफर कर रहे थे। रामपुर आने वाला था, तभी अचानक तीन चार झटके लगे और ट्रेन में सवार लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। ट्रेन के पिछले हिस्से के डिब्बे पलट गये, दो तीन डिब्बे पूरी तरह पलट चुके थे, जबकि कई पटरी से उतर गए। वह भी उस कोच में सवार थे जो पटरी से उतर गया था। किसी तरह वह कोच से बाहर निकले, उन्हें भी काफी चोट आई। प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया कि जो डिब्बे पूरी तरह पलट चुके थे, उसमें कई लोग बुरी तरह फंस गए थे। लहुलुहान लोगों को की मदद के लिए ट्रेन के लोग ही दौड़े, कुछ देर में वहां आसपास के लोग भी आ गए और घायलों को निकालने में जुट गए। बाद में स्थानीय पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए, घायलों को लोगों ने इलाज के लिए रामपुर भिजवाना शुरू किया। बताया कि झटका इतना तेज था कि पहले ही झटके से किसी अनहोनी की आशंका हो गई थी। घटना के बाद मेरठ रेलवे स्टेशन से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया।
सीएमओ रामपुर ने जारी की आंशिक घायलों की सूची
2- जूही कुमारी (19), सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल
3- रूबीना (30), लिसाड़ी गेट मेरठ
4- अमित कुमार (22), बढ़पुरा कानपुर देहात
5-मोहम्मद जाहिद खां (43), लिसाड़ी गेट मेरठ
6-मोहम्मद जावेद (25), लिसाड़ी गेट मेरठ
7-प्रीति (35), दिल्ली रोड टीपी नगर
8-सहदेव सिंह (50), खतौली मुजफ्फरनगर
9-पूनम भटनागर (32), रेलवे स्टेशन के सामने मुरादाबाद
10-वीर सिंह (34),
डिडौली अमरोहा
11-मनप्रीत कौर (28), कंजरी सराय मुरादाबाद
12-प्रियांशु कुमार (45), दोघट मेरठ
13-रामपाल सिंह (30), सिविल लाइंस मुरादाबाद
14-जहीर हसन, नूरानी मसजिद मुजफ्फरनगर
15-सहदेव सिंह (50), नगली महासिंह मुजफ्फरनगर
16-दिशा सिंह (35), दीन दयाल नगर मुरादाबाद
17-दीपक गोस्वामी(40), सुभाषनगर बरेली
18-दीपक, सुभाषनगर बरेली
इसके अलावा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पूछताछ केंद्र पर निमेश सिंघल, मनोज यात्री के भी घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
अलग से बनाया गया बूथ
रद्द की गई ट्रेन