मेरठ। स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट 2017 मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गया। इसमें अलीशा अरोरा ने बॉलीवुड फिल्मों के गाने सुनकर सबका मन मोह लिया। चिकित्सक और स्टूडेंट्स झूम उठे।
स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट 2017 शुरू, गीतों पर झूमे स्टूडेंट्स, देखें तस्वीरें
फेस्ट में 14 नवंबर को डीजे चेस्टा आएंगी तो 17 को अमनप्रीत वाही, 19 को डीजे जेजी और 22 को सागरिका डेब आएंगी।
पढ़ें : फोन पर बात करते देख मां ने मारा चांटा, टंकी पर जा चढ़ी छात्रा, तस्वीरें
डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि 22 नवंबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में ग्लेम नाइट, कस्तूरी हाट, म्यूजिकल ईवनिंग, डांस, डिबेट, स्टेज एंड स्ट्रीट प्ले के अलावा क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबॉल का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
यह हर साल कराया जाता है। दिन में 1999 बेच के डॉक्टर्स और आईएमए के डॉक्टरों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसे मेडिकल कॉलेज के 1999 बैच के डॉक्टरों ने जीत लिया। शाम को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया।
पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए
इस कार्यक्रम में सिर्फ मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोग ही शामिल होते हैं। अलीशा अरोरा ने बाजीराव मस्तानी, सुल्तान फिल्मों के गाने गाकर मनोरंजन किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/