फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि अध्यादेश के विरोध में फूटा सपा समर्थकों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Tue, 22 Sep 2020 02:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
SP activists staged protests across the district on the agriculture ordinance in Baghpat
धरना-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कृषि अध्यादेश, महंगाई, अपराध और बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों तक जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। अध्यादेश से किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसका विरोध किया जाएगा।


सोनीपत स्टैंड स्थित सपा कार्यालय से कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए सदर तहसील पहुंचे। पुलिसकर्मियों से जुलूस निकालने को लेकर नोकझोंक भी हुई। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जबरदस्ती किसान विरोधी कानून थोप रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
SP activists staged protests across the district on the agriculture ordinance in Baghpat
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
डॉ. सीमा यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बागपत में खुलेआम जहरीली शराब बेची जा रही है और मौतें हो रही हैं।

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर अनुभव कुमार को सौंपा गया। इस दौरान हाजी तराबुद्दीन, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, विक्रम सिंह सूजरा, डॉ. सतीश गौड़, ब्रह्मपाल यादव, हाजी शकील, रिफाकत प्रधान, महफूज पहलवान, डॉ. शकील अहमद, साजिद, नदीम, शाहरुख, सोनू हसन, सोनिया, रामवती, जरीफन, आमना आदि मौजूद रहे।
SP activists staged protests across the district on the agriculture ordinance in Baghpat
प्रदर्शन करते किसान व सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
‘भाजपा थोपना चाह रही काला कानून’
खेकड़ा में सपा कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेकड़ा तहसील पहुंचे। धरना-प्रदर्शन के साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कृषि अध्यादेश को काला कानून बताते हुए कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में कंपनी राज स्थापित करना चाहती है। इस कानून से किसानों को कंपनी का बंधुआ बनाया जाएगा। कृषि में कानून नियंत्रण, मुक्त विपणन, भंडारण, आयात निर्यात, किसानों के कतई हित में नहीं है।

भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने का झूठा दावा कर रही है। जबकि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार और सीओ मंगल सिंह रावत को सौंपा गया। सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, जिला प्रवक्ता जितेंद्र यादव, सचिन राजपूत, नवाबुद्दीन, मुस्तकीम, शौकत, आरिफ खान, पीयूष शर्मा, अभिषेक, संदीप, रघुबीर ठेकेदार, सुखबीर, राकेश कश्यप, जसवंत मुखिया, शकील खान, राशिद, शौकीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
SP activists staged protests across the district on the agriculture ordinance in Baghpat
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों ने पकौड़े तले, नगर में निकाला जुलूस 
बड़ौत में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पकौड़े तलकर भाजपा सरकार का विरोध किया। कृषि अध्यादेश को वापस लेने की मांग की और नगर के मुख्य मार्गोें से जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे। 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। 
 
विज्ञापन
SP activists staged protests across the district on the agriculture ordinance in Baghpat
sp supporters - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी शौकेन्द्र पहलवान ने कहा कि सरकार लगातार किसान विरोधी काम कर रही है। बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत बिल बढ़ाकर भेज रहे हैं। शिक्षित युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर भटक रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। मजदूरों का रोजगार छीन गया है। लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, ललित जैन, रणधीर सिंह, सुरेन्द्र पंवार, अंकुर जैन, संदीप, डा. रविन्द्र, नफीस, इलियास, संजीव, निशांत जिंदल, महेश शर्मा, मनीष प्रधान, अशोक, रामपाल, गौरव, अमित, अनुज खोखर आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed