फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ पुलिस ने तोड़ा सोतीगंज का तिलिस्म: 181 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद वाहन कमेला बंद कराने का आदेश

Sun, 12 Dec 2021 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Dec 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sotiganj: Order to close Sotiganj market after 181 days of swift action
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना सोतीगंज का दशकों पुराना तिल्सिम तोड़ दिया है। 181 दिन में कप्तान प्रभाकर चौधरी की कार्रवाई से कबाड़ियों की कमर टूट गई है। ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिये कप्तान ने अग्रिम आदेश तक सोतीगंज में पुराने सामान बेचने वाली दुकानों को पूरी तरह से बंद करा दिया है। 



कबाड़ियों की ही नहीं, पुलिस वालों की गर्दन कार्रवाई में फंसी है। खाकी के बड़े एक्शन के बाद वाहन चोरी में कमी मेरठ और आसपास के जिलों में भी जल्द देखने को मिलेगी। सोतीगंज के कबाड़ियों के पुराने मुकदमों की पुन: विवेचना के बाद कई रहस्य भी सामने आएंगे। कार्रवाई के दौरान शातिर कबाड़ियों और वर्दीधारी की साठगांठ की भी पोल खुली। सोतीगंज पर बंद करने की कार्रवाई से कबाड़ियों और कई पुलिसकर्मियों की धड़कनें बढ़ रही हैं।

Sotiganj: Order to close Sotiganj market after 181 days of swift action
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

15 जनू 2021 को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मेरठ की कमान संभाली और तत्कालीन इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा को चेतावनी दी कि सोतीगंज का दाग खाकी पर न लगा दें। उसी इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा सदर बाजार थाने में दर्ज करा दिया।

सोतीगंज से जुड़े पुलिसकर्मियों को हटाया और 12 जुलाई को सोतीगंज में वाहन काटने का पहला मुकदमा दर्ज कराया। एक के बाद 15 नये मुकदमे सोतीगंज में दर्ज कराए। पुुराने मुकदमे में शामिल सोतीगंज के बड़े माफियाओं के खिलाफ चार गैंगस्टर के मुकदमें दर्ज कराए।

यह भी पढ़ें:  सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे, रातों-रात चमका गांव

Sotiganj: Order to close Sotiganj market after 181 days of swift action
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज में चोरी-लूट के वाहन काटने और बेचने वाले 300 दुकान व गोदामों को पुलिस ने छांट लिया है। 15 मुकदमे और गैंगस्टर की विवेचना के लिये आईपीएस सूरज राय, एएसपी कैंट को लगाया है। सोतीगंज के कई बड़े कबाड़ी जेल में बंद कराए है। इसके बावजूद वाहनों के कटान व पार्ट्स बेचने का धंधा सोतीगंज में चल रहा है।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात समेत कई राज्यों से गाड़ियों चोरी हो रही है। मेरठ पर सोतीगंज का यह बदनुमा दाग मिटाने के लिये एसएसपी ने अब बड़ी कार्रवाई कर दी। सोतीगंज की मार्केट बंद करा दी। दावा है कि विवेचना में पार्ट्स बेचने वाले दुकानों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sotiganj: Order to close Sotiganj market after 181 days of swift action
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

क्या है 91 सीआरपीसी की कार्रवाई 
वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित का कहना कि धारा 91 सीआरपीसी की कार्रवाई का अधिकार पुलिस के पास है। विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाने के लिये दुकान बंद कराई जा सकती है। पुलिस अधिकारी इस धारा के तहत एक समन लिखित में दुकानदार या कबाड़ी को भेजते है। जिसमें उनके द्वारा बेचे जा रहे सामान का विवरण मांगा जाता है। विवरण उपलब्ध न कराने तक अधिकारी दुकान या गोदाम बंद करा सकते है। इसके लिये समय भी निर्धारित है।

विज्ञापन
Sotiganj: Order to close Sotiganj market after 181 days of swift action
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नये सामान और सर्विस की दुकानें खुलेंगी
एएसपी कैंट सूरज राय के मुताबिक, सोतीगंज में जीएसटी देकर नए सामान की खरीद-फरोख्त और वाहनों की सर्विस करने वाली सब दुकानें खुलेंगी। वहीं, पुराने पार्ट्स बेचने वाली सभी दुकानें अग्रिम आदेश तक बंद कराई गई हैं। इन कबाड़ियों को अपनी दुकान में रखे हर सामान की जानकारी देनी होगी, जिसकी पुलिस और जीएसटी सत्यापन कराना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed