फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Yogi Adityanath reached Baghpat to attend wedding reception of MP satyapal singh son

सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे, रातों-रात चमका गांव

Sun, 12 Dec 2021 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Dec 2021 12:01 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत के रमाला थानाक्षेत्र में बासौली गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने वर और वधु को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Baghpat to attend wedding reception of MP satyapal singh son
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के बासौली गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे। समारोह में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह और देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पगड़ी पहनाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आचार्य बालकृषण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान बासौली गांव में सीएम की डुयूटी पर तैनात दरोगा सुनीत सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मैं हमेशा किसानो के साथ था और रहूंगा: संजीव बालियान 
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कृषि क़ानून रद्द होने के बाद लोगों की नाराज़गी पूरी तरह खत्म हो गई है और अब सभी नेता गांव में जा सकते हैं। भाजपा अब नीति बना रही है कि किस तरह से लोगों को समझाना है। मैं हमेशा किसानो के साथ था और उनके साथ रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले ही प्रशासन ने रातों-रात सड़कें बनवा दीं। गांव पूरी तरह चमका दिया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के अलावा मेघालय व केरल के राज्यपाल का कार्यक्रम भी प्रशासन को मिला था। ये सभी बासौली गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे। इसके चलते प्रशासन ने बासौली के आसपास सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया। 

जिवाना टोल से बासौली गांव तक करीब दो किमी की सड़क को रातोंरात बनाया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बरवाला होते हुए बासौली गांव तक करीब तीन किमी सड़क बनाई गई है। बासौली गांव के बीच से निकल रही नहर के किनारे चार किमी सड़क बनाई गई। इसके साथ ही बासौली के सभी रास्तों की सफाई करा दी।

अफसर नहीं बना रहे थे सड़क, अब सूरत ही बदल गई
बासौली के पूर्व प्रधान कुलदीप तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते प्रशासन ने गांव के आसपास की सभी सड़कों का निर्माण करा दिया है। इससे गांव व आसपास के गांवों के लोगों फायदा होगा। ग्रामीण सेवाराम का कहना है कि पहले अधिकारी सड़क नहीं बना रहे थे।

गांव के रास्तों पर गंदगी पसरी थी। अब कई दिन से गांव पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है। इस तरह की व्यवस्था समय-समय पर होती रहे तो गांवों की हालत बदल जाएगी। साथ ही कहा कि भगवान करे, मुख्यमंत्री यहां जल्दी-जल्दी आते रहें, ताकि गांव की व्यवस्था सुधरती रहे।

अधिकारियों ने व्यवस्था देखी
आईजी प्रवीण कुमार भी बासौली पहुंचे और एसपी नीरज कुमार जादौन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही डीएम राजकमल यादव व अन्य अधिकारियों ने गांव में डेरा डाले रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed