फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलीकॉप्टर हादसा: मेरठ के दामाद थे स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, मौत की खबर सुनते ही सदमे में पत्नी और परिवार

Fri, 10 Dec 2021 08:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Dec 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: Squadron leader Kuldeep Singh was son-in-law of Meerut and wife is in shock after death
पत्नी के साथ कुलदीप सिंह। - फोटो : amar ujala

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह मेरठ के दामाद थे। दो साल पहले उनकी शादी मेरठ की बेटी यश्विनी ढाका से हुई थी। गुरुवार को यश्विनी के परिजन दिल्ली गए हैं, जहां से वह दामाद के अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान जाएंगे।  



कंकर खेड़ा न्यू सैनिक विहार कॉलोनी निवासी यश्विनी ढाका पति के साथ कोयम्बटूर में ही रह रही थीं। वह मेरठ के डीएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। यश्विनी ने विद्या कॉलेज से बीटेक किया और राजस्थान में वनस्थली यूनिवर्सिटी से एमटेक के बाद मेरठ के डीएन कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य करना शुरू किया। यश्विनी की शादी 19 नवंबर 2019 को राजस्थान के झुंझुनूं सिंघाना निवासी कुलदीप सिंह राव के साथ हुई। एक साल पहले यश्विनी कॉलेज से छुट्टी लेकर पति के साथ ही चली गईं।

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: Squadron leader Kuldeep Singh was son-in-law of Meerut and wife is in shock after death
परिजनों के साथ कुलदीप सिंह राव - फोटो : amar ujala

मौत की खबर से बेसुध हुए परिजन
हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना न्यूज चैनलों पर फ्लैश हुई तो यश्विनी की मां सुमित्रा देवी, पिता और भाई का दिल कांप उठा। कुछ देर बाद दामाद के निधन की खबर आई तो परिजन बेसुध हो गए। यश्विनी की मां सुमित्रा देवी ने बस इतना ही कहा कि दोनों दो महीने पहले ही मेरठ आए थे। दामाद चला गया अब मेरी बेटी कैसे जिएगी। 

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: Squadron leader Kuldeep Singh was son-in-law of Meerut and wife is in shock after death
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

पत्नी बोली- कुलदीप मुझे छोड़कर चले गए
डीएन कॉलेज में यश्विनी की सीनियर डॉ. दिव्या शर्मा ने बताया कि उससे रोजाना मोबाइल पर कॉल और वाट्सएप के जरिए बात होती है। बुधवार सुबह यश्विनी का मैसेज आया था, बता रही थी कि लंच बना रही हूं। कुलदीप बाहर गए हैं। शाम को हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी सामने आई तो दिल कांप उठा। बात करने की हिम्मत नहीं हुई। गुरुवार सुबह यश्विनी  का मैसेज आया... कुलदीप मुझे छोड़कर चले गए। 

बागपत के ढिकौली से मेरठ आया यश्विनी का परिवार
यश्विनी का परिवार मूल रूप से बागपत के ढिकौली गांव का रहने वाला है। आर्मी में यश्विनी के पिता की तैनाती राजस्थान में रही। बाद में उन्होंने मेरठ के सैनिक विहार में मकान बना लिया। मेरठ में ही यश्विनी की पढ़ाई-लिखाई हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: Squadron leader Kuldeep Singh was son-in-law of Meerut and wife is in shock after death
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

कभी न भुला पाएंगे... हमेशा दिलों में रहेंगे सीडीएस बिपिन रावत
इंडियन एक्स आर्मी सर्विसमैन लीग के सदस्यों ने गुरुवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के सीडीएस बिपिन रावत को शोकसभा कर श्रद्धाजंलि दी। सदस्यों ने 2019 में सेना के कार्यक्रम में मेरठ आए बिपिन रावत के साथ बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने दोनों डिविजन, आरवीसी व सभी सबएरिया की निरीक्षण किया था। जिसमें वीरनारियों और पूर्व सैनिकों के बारे में जाना था। उन्होंने कहा था पूर्व सैनिकों के बच्चे आज बॉर्डर, कश्मीर व लद्दाख में हैं। उन्होंने सेना को गौरवान्वित करने के साथ देश का मान बढ़ाया। उसमें सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अहम फैसले शामिल रहे। 

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: Squadron leader Kuldeep Singh was son-in-law of Meerut and wife is in shock after death
केरल हेलीकॉप्टर क्रैश: - फोटो : ANI

दूसरे देश भी मानते थे लोहा 
सीडीएस बिपिन रावत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाकर उन्होंने पूरी दुनिया में लोहा मनवाया था। पूर्व सैनिकों से वह बेहद लगाव रखते थे। - रणवीर सिंह, सेनि.ब्रिगेडियर

देश के लिए बड़ी क्षति 
इस हेलीकॉप्टर हादसे से देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। वो बेहद सरल स्वभाव के थे।  - सेनि. मेजर जनरल डा. के.एस सोलंकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed