फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बदन सिंह 'बद्दो' के बेटे सिकंदर ने खुद को बताया बेकसूर, इस मामले में चल रहा है वांटेड

Sun, 23 Jun 2019 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jun 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
son of Badan Singh  Badoo  told himself to be innocent, court dismissed
बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ - फोटो : फाइल

ढाई लाख के मोस्ट वांटेड बदन सिंह 'बददो' के बेटे और 25 हजार के इनामी सिकंदर को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। सिकंदर ने खुद को बेकसूर बताकर मुकदमे को रद्द करने की मांग करते हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।


 
son of Badan Singh  Badoo  told himself to be innocent, court dismissed
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

28 मार्च 2019 को कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फतेहगढ़ पुलिस मेरठ लेकर आई थी। दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में फतेहगढ़ के दरोगा देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर व भूपेंद्र सिंह के अलावा बद्दो के साथियों समेत 17 लोगों को नामजद किया गया था। 


 
son of Badan Singh  Badoo  told himself to be innocent, court dismissed
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

इनमें मुकुट महल होटल का मालिक मुकेश गुप्ता और बद्दो का बेटा सिकंदर भी नामजद था। मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया। जबकि सिकंदर को पुलिस तलाश नहीं कर पाई। पुलिसकर्मियों को छोड़कर हाईकोर्ट से सभी आरोपियों की जमानत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
son of Badan Singh  Badoo  told himself to be innocent, court dismissed
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

सिकंदर को बचाने का पैंतरा फेल  
बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख और सिकंदर पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस ने विदेश भागने से रोकने के लिये दोनों का रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया है। मेरठ निवासी अधिवक्ता रविंद्र सिंह की वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। अदालत ने रविंद्र हत्याकांड में बद्दो को दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन
son of Badan Singh  Badoo  told himself to be innocent, court dismissed
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

रविंद्र को इंसाफ दिलाने के लिए उसके भाई अधिवक्ता देवेंद्र सिंह लगे हैं। देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदर ने अपने पिता बद्दो के सहयोगी आरोपी जवाहरलाल के जरिये हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिसको कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सिकंदर ने बद्दो की फरारी के दौरान स्कूल में एडमिशन के लिए जाने की बात कहीं है। पुलिस के रिकॉर्ड में भी यह बात गलत मिली थी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed