फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: बागपत जेल में सुनील राठी तय करता था ड्यूटी, उठे थे ये बड़े सवाल

Fri, 21 Jun 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: Accused Sunil Rathi used to fix duty in Baghpat prison
सफेद कुर्ते में कुख्यात सुनील राठी

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपात जेल में फैली अव्यवस्थाओं की पोल खुलनी शुरू हुई। बर्खास्त किए गए जेल वॉर्डर माधव कुमार के नाम से मुख्य सचिव को पिछले महीने भेजे गए पत्र में वारदात को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। पत्र में कहा गया था कि एकल कक्षों पर सुनील राठी के विश्वसनीय नंबरदार की छह माह तक तैनाती रखी गई। इसकी जांच होनी चाहिए।

Munna bajrangi murder case: Accused Sunil Rathi used to fix duty in Baghpat prison
नीली जैकेट में कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद जेल अधीक्षक वधी राम की रिपोर्ट के बाद मथुरा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने 23 अप्रैल को जेल वॉर्डर माधव राम और हेड जेल वॉर्डर अजेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया था। पिछले महीने बर्खास्त जेल वॉर्डर माधव राम के नाम से मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बागपत जेल की अव्यवस्थाओं और हत्या के दिन की कहानी पर कई सवाल उठाए गए थे। जेल प्रबंधन, ड्यूटी लगाने और वारदात पर माधव ने कई सवाल उठाते हुए पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Munna bajrangi murder case: Accused Sunil Rathi used to fix duty in Baghpat prison
बागपत जेल - फोटो : self

माधव ने चिट्ठी भेजकर बताई थी यह कहानी
- बैरिक संख्या एक डी से नरेश राठी अन्य बंदियों के साथ सुनील राठी से मिलने पहुंचा था। इसी समय वारदात हुई। इसी क्षेत्र के टैंक से पिस्टल बरामद हुआ था। यहां तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए
- एकल कक्षों पर सुनील राठी के करीबी बंदी नंबरदार बबलू की ड्यूटी करीब छह माह से थी जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। बंदी नंबरदार की तैनाती जेल अधीक्षक करते हैं।
- एक जेल वॉर्डर की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। इसी वॉर्डर के क्षेत्र में पिस्टल बरामद हुआ था। आरोप लगाया गया है कि वॉर्डर ने बंदियों को सुनील राठी के पास जाने से नहीं रोका, इसकी  भूमिका की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: Accused Sunil Rathi used to fix duty in Baghpat prison
बागपत जिला जेल फाइल फो - फोटो : अमर उजाला

जेलर और बंदीरक्षकों में भी हो गई थी तकरार
विवादों में घिरी जिला जेल में जेलर और बंदीरक्षकों के बीच खुलकर विवाद हो चुका है। जेल में सुनील राठी की हुकूमत के किस्से आए दिन बाहर सुने और सुनाए जाते रहे थे। बागपत जेल में चम्मच के चाकू, चाकू और मोबाइल मिलना तो आम रहा है।

विज्ञापन
Munna bajrangi murder case: Accused Sunil Rathi used to fix duty in Baghpat prison
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला

तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जांच कराई तो एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए थे। बंदियों और बंदी रक्षकों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। जेलर और बंदी रक्षकों का मामला तत्कालीन डीएम ऋषिरेंद्र कुमार तक पहुंचा था। इसके अलावा बंदीरक्षकों की संख्या और स्टाफ के कम होने का रोना रोया जाता रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed