यूपी के मेरठ के वेस्ट एंड रोड निवासी राधेश्याम सोनकर के बेटे केशव (25) की बृहस्पतिवार देर रात उसके बहनोई ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने जिस समय केशव के सीने से तमंचा सटाकर गोली मारी उस समय केशव की मां भी वहां खड़ी थीं।
केशव एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। बहन टीना के मायके में रहने के कारण उसका अपने बहनोई अंश से विवाद चल रहा था और पहले कहासुनी भी हो चुकी थी। केशव के पिता राधेश्याम ने अपने दामाद अंश उसके चार दोस्तों के नामजद और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
2 of 14
मृतक केशव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शुक्रवार को वेस्ट एंड पर आधे घंटे जाम लगाया। पुलिस ने हत्यारोपी अंश और उसके दोस्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा और स्कूटी बरामद हुई है।
3 of 14
युवक की हत्या के बाद विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के पिता मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी राधेश्याम सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12.40 बजे केशव अपने मकान पर था। इसी दौरान उसके बहनोई अंश ने फोन करके उसे घर से बाहर वेस्ट एंड रोड पर बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर आया तो उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए।
4 of 14
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंश ने केशव को फोन करके बुलाया था बाहर
बृहस्पतिवार रात अंश ने केशव को फोन करके घर से बाहर बुलाया था। केशव बाहर निकला तो मां सोनू ने जाने से मना किया लेकिन केशव नहीं माना। मां सोनू भी उसके पीछे चल दी। सड़क पर बाइक लेकर अंश और उसका दोस्त आयुष बंसल खड़े थे।
5 of 14
युवक की हत्या के बाद रात में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से केशव के सीने में सटाकर गोली मार दी। हत्या की वारदात दीवान पब्लिक स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रही है। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पिता राधेश्याम ने बताया कि केशव मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम कॉलेज का छात्र था।