{"_id":"5eee6b328ebc3e43171ddd4b","slug":"solar-eclipse-today-sun-will-look-like-ring-will-affect-planetary-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण आज: रिंग की तरह दिखेगा सूर्य, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित, जाप से दूर होंगे कष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण आज: रिंग की तरह दिखेगा सूर्य, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित, जाप से दूर होंगे कष्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:08 AM IST
सार
तीन घंटे 48 मिनट रहेगा सूर्य ग्रहण
जाप करने से सिद्घ होंगे मंत्र और कष्ट दूर
विज्ञापन
1 of 5
खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज तीन घंटे 48 मिनट तक होने वाला सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। सूर्य कुछ देर के लिए रिंग की तरह दिखाई देगा और दिन के समय शाम जैसा अंधेरा हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य इस घटना को विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं।
2 of 5
pandit bharat bhushan ji
- फोटो : अमर उजाला
21 जुलाई तक इसका असर देखने को मिलेगा। जैसे देश की सीमाओं तनाव होने के साथ ही कोरोना महामारी बढ़ेगी, लेकिन बाद इससे शुभ समय भी आएगा। श्री बगला मुखी मंदिर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि सूर्य ग्रहण प्रात: 10 :22 से शुरू होगा, जो भारत में तीन घंटे 48 मिनट तक रहेगा और दोपहर 1 : 40 खत्म होगा। पूरी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण की अवधि पांच घंटे 38 मिनट की होगी।
3 of 5
अतुल जोशी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। ग्रहण के समय जिस भी देवी-देवता की पूजा करते हैं, उनके मंत्रों का जाप करें, जिससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएंगे। 21 जुलाई तक ग्रहण का असर रहेगा। इससे देश की सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी और कोरोना महामारी तेजी से बढ़ेगी, लेकिन 21 जुलाई के बाद शुभ संकेत मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ज्योतिषाचार्य मुकेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर के ज्योतिषाचार्य मुकेश शर्मा का कहना है कि यह ग्रहण कुछ क्षण के लिए दिन में शाम और रात्रि जैसा अंधेरा कर देगा। इस समय बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु सहित छह ग्रह वक्री है। इस समावेश से समुद्र में हलचल, सुनामी घटना, तूफान, चक्रवात, युद्ध होने और सामाजिक विपदा आने की संभावना छह माह तक रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्य ग्रहण 2020
तहसील श्री शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय का कहना है कि ग्रहण से पूर्व स्नान करें और ग्रहण खत्म होने के बाद भी नहाएं और दान करें। ग्रहण के समय देवी और देवताओं की पूजा करें। इससे प्रत्येक व्यक्ति की राशि पर इस ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।