फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से नहीं निजात: यूपी के इस शहर में कारपेंटर, बिजनेसमैन से लेकर छात्र तक संक्रमित, भयावह है मौजूदा स्थिति

Sat, 20 Jun 2020 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Meerut update news in hindi: no relief in Meerut, death toll rise daily
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना संक्रमण फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाॅकडाउन खत्म होने के बाद से जिले में संक्रमितों को आंकड़ा लगातार बढ़ने पर ही है। यही नहीं एक तरफ पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी और संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।



ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए कोरोना की चेन तलाश अब तक चुनौती बना हुआ है। वहीं आम जनता में फिर से दहशत पनप रही है। आगे तस्वीरों के साथ जानें आखिर मेरठ शहर में कोराना संक्रमण की क्या है मौजूदा स्थिति : -

Coronavirus in Meerut update news in hindi: no relief in Meerut, death toll rise daily
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आठसौ के पार पहुंचने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग चेन के साथ साथ पूल सैंपलिंग के जरिए भी मरीजों को ढ़ूंढने की कोशिश में जुटा है लेकिन नई चेन बनने से नहीं रोकी जा रही है। शहर में आज जहां आठ संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 23 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।

Coronavirus in Meerut update news in hindi: no relief in Meerut, death toll rise daily
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

आज आई रिपोर्ट की मानें तो यहां कारपेंटर से लेकर सर्राफ तक और बिजनेसमैन से लेकर छात्र तक संक्रमित पाए जा रहे हैं। कई परिवारों में तो महिलाएं भी कोरोना की जद में आ चुकी हैं। मेरठ के दौराला में शुगर मिल का कर्मचारी भी पाॅजिटिव निकला है। ऐसी स्थिति में कोरोना की ये चेन कहां तक पहुंच रही है और कब तक इसके खौफ में लोगों को रहना होगा ये कोई नहीं जानता। बेहतर यही है कि खुद जितना हो सके सावधानी बरती जाए और अपना बचाव किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Meerut update news in hindi: no relief in Meerut, death toll rise daily
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मेडिकल में कोरोना मरीजों के इलाज, देखरेख के मामले लापरवाही बरतने के कई मामले सामने आए, जिस पर राज्य सरकार की फटकार लगने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। हाल ही में संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके शवों के साथ बेकदरी का मामला भी सामने आया है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद भी यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Meerut update news in hindi: no relief in Meerut, death toll rise daily
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

इन शवों को अंतिम संस्कार के लिए सूरजकुंड श्मशान घाट तक ले जाने के लिए परिजनों को दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव को उचित इलाज तो दूर मौत के बाद उनके शव को सम्मान के साथ रखा तक नहीं जा रहा है। ऐसे में परिजन जिला प्रशासनए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी असहाय महसूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed