फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: बस स्टैंड पर धमाका, दहशत और भगदड़, नहीं पहुंची पुलिस तो छात्रों ने दिखाई हिम्मत

Thu, 27 Dec 2018 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Dec 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Six Injured After A Gas Cylinder Blasted At Bus Stand In Baghpat student ran for help
meerut news

यूपी के बागपत में राष्ट्रवंदना चौक के निकट दिल्ली बस स्टैंड पर कार्बाइड से गैस बनाने के दौरान सिलिंडर फट गया। हादसे में गुब्बारा विक्रेता के अलावा छह छात्र घायल हो गए। कई लोग बाल-बाल बचे। सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। छात्रों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गुब्बारे वाले की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। माना जा रहा है कि हीलियम या हाइड्रोजन का प्रेशर अधिक बन जाने की वजह से सिलिंडर फट गया। 

Six Injured After A Gas Cylinder Blasted At Bus Stand In Baghpat student ran for help
बागपत न्यूज
शिकोहपुर गांव निवासी मनोहर (50) पुत्र स्वर्गीय जगजोत साइकिल पर सवार होकर गुब्बारे बेचने का काम करता है। बुधवार दोपहर दो बजे वह शहर में राष्ट्रवंदना चौक के पास दिल्ली बस स्टैंड पर सिलिंडर में कार्बाइड डालकर गैस बना रहा था। अचानक सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। साइकिल के परखचे उड़ गए। आसपास के इलाके में धमाके की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
Six Injured After A Gas Cylinder Blasted At Bus Stand In Baghpat student ran for help
बागपत न्यूज

हादसे में गुब्बारे बेचने वाला मनोहर, बस स्टैंड पर खड़ा बीए प्रथम वर्ष का छात्र रितिक चौहान निवासी लोनी, बीएलएड द्वितीय वर्ष का छात्र साकिब निवासी बड़ौत, छात्र मोहित शर्मा, अखिल तोमर, मधुर शर्मा, आशीष दीक्षित निवासी बागपत घायल हो गए। कई लोग बाल-बाल बचे। सिलिंडर की टुकडे़ 100 मीटर दूर तक गए और ब्लॉक कार्यालय तक टुकड़े बिखर गए। छात्रों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मनोहर को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति की हालत गंभीर है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six Injured After A Gas Cylinder Blasted At Bus Stand In Baghpat student ran for help
बागपत न्यूज

जिस जगह सिलिंडर फटा, वहां लोग दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के बाद यहां पर छात्र-छात्राओं की भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता साइकिल से गुजर रहा रहा था। उसने साइकिल रोकी और कार्बाइड डालकर गैस बनाने लगा। इसके बाद अचानक हादसा हुआ। सिलिंडर अचानक से फट गया। कुछ देर तक लोग कुछ समझ ही नहीं सके। ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों में धमाके की आवाज सुनकर दहशत फैल गई।


 
विज्ञापन
Six Injured After A Gas Cylinder Blasted At Bus Stand In Baghpat student ran for help
बागपत न्यूज

चंद फासले पर है चेक पोस्ट, नहीं पहुंची पुलिस, छात्रों ने दिखाई हिम्मत 
दिल्ली बस स्टैंड पर जिस जगह हादसा हुआ, उससे चंद कदम के फासले पर ही पुलिस चेकपोस्ट है। लेकिन पुलिस ने अपनी चाल नहीं बदली। हादसे के बाद कॉलेज के छात्रों ने हौंसला दिखाया और घायलों को सीएचसी तक लेकर पहुंचे। पुलिस ने यहां भी पहुंचने में देर कर दी, जिस कारण लोगों ने नाराजगी जताई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed