{"_id":"6295da41bdeeb54f2775c84a","slug":"photos-encroachment-removed-by-bulldozer-from-pallavapuram-meerut-amid-protests-by-traders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, व्यापारियों के विरोध के बीच पल्लवपुरम से हटाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, व्यापारियों के विरोध के बीच पल्लवपुरम से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 May 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में लगातार अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को नगर निगम परिवर्तन दल ने पल्लवपुरम फेस वन में जमकर बुलडोजर चलाया। यहां हाईवे से लेकर पल्लवपुरम मुख्य मार्ग पर जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान टीम को व्यापारियों का हलका विरोध भी झेलना पड़ा। हालांकि टीम की सख्त कार्रवाई के आगे किसी की एक न चली। टीम ने पल्लवपुरम फेस वन में सर्विस रोड पर किए गए कब्जे को भी मुक्त कराया।
हाईवे से लेकर पल्लवपुरम के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने पशुओं के बांधने के लिए शेड डाले हुए थे उन्हें भी तोड़ दिया गया। मकानों के आगे सर्विस रोड पर बनाई गई रेलिंग, सब्जी के ठेले और कार स्टैंड को भी हटा दिया गया। सड़क के दोनों और लगाए गए अवैध होर्डिंग भी हटाए गए। आगे तस्वीरों में देखें मेरठ में बुलडोजर की ये कार्रवाई-
2 of 5
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को नगर निगम परिवर्तन दल की टीम पल्लवपुरम फेस वन में पहुंची। टीम ने यहां जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध के बीच पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और विरोध कर रहे लोगों को रोक दिया। कई स्थानाें पर लोग टीम से मिन्नतें करते रहे लेकिन, अफसरों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। सर्विस रोड पर लगातार बुलडोजर गरजता रहा।
3 of 5
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
बुलडोजर रोकने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। बुलडोजर को देखकर कुछ दुकानदारों ने और रेस्टोरेंट संचालकों ने खुद ही आगे हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह कार्य अभी आगे भी नगर निगम की टीम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मेरठ नगर निगम प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के दौरान सड़क पर रखा दुकानदारों का कुछ सामान भी जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में दोबारा से सड़क, पटरी या नाले के ऊपर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ में चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
दरअसल, नगर निगम प्रवर्तन दल शहर में अब से पहले भी कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुका है। अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद फिर से लोग सड़क की पटरी पर दुकान सजा लेते हैं, जिसके कारण शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।