{"_id":"5bc5d07ebdec22695431377c","slug":"shamli-rifle-loot-case-latest-update-arrested-karam-singh-kept-rifles-in-gurudwara-for-several-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लूटी गईं रायफलें 12 दिन तक गुरुद्वारे में रखीं, खालिस्तान कनेक्शन उजागर होने पर खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटी गईं रायफलें 12 दिन तक गुरुद्वारे में रखीं, खालिस्तान कनेक्शन उजागर होने पर खुफिया विभाग अलर्ट
Tue, 16 Oct 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शामली न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिसकर्मियों से रायफल लूट मामले का आरोपी करम सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। दूसरों को ग्रंथी दिखने वाला करम सिंह 12 दिन तक रायफलों को गुरुद्वारे में छिपाकर रखवाली करता रहा। यहां तक कि रायफल लूटने वालों से लगातार उसका संपर्क बना रहा और वे अपने काम में व्यस्त रहे। इसी दौरान हरियाणा और अन्य जगहों पर घूमने के दौरान खालिस्तान समर्थकों संपर्क में आ गए थे। आगे जानें करम सिंह ने कैसे गुरुद्वारे के भीतर छिपाकर रखी लूटी गईं रायफलें:-
2 of 7
शामली न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों से दो रायफल लूटी गई थी। पुलिस के मुताबिक तब वारदात में चार बदमाश शामिल थे, जबकि ग्रंथी करम सिंह अपने गांव रंगाना में था। पुलिस तफ्तीश में यह बात सामने आई कि चारों बदमाश करम सिंह के पास पहुंचे और उसे रायफलें छिपाने को दे दी। तब से दोनों रायफलों को ग्रंथी करम सिंह ने गुरुद्वारे में छिपाकर रखा था। आसपास के लोगों को इसकी भनक न लगने पाए, इसलिए रायफल लूटने वाले बदमाशों को वहां से भेज दिया था।
ऐसे खलिस्तान समर्थकों के संपर्क में आए बदमाश
3 of 7
शामली न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाश सामान्य रूप से अपने गांव में रहे और फिर हरियाणा तथा अन्य जगहों पर घूमने भी गए थे। यह भी पता चला कि इस दौरान बदमाशों ने रायफलों को खालिस्तान समर्थकों तक पहुंचाने के लिए संपर्क साधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों को नहीं लगी भनक
4 of 7
शामली न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
उधर, ग्रंथी करम सिंह की गिरफ्तारी होने से रंगाना गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। क्योंकि रायफलें छिपाने के बाद भी करम सिंह सामान्य रूप से रह रहा था। उसने किसी को इस बात का अहसास नहीं होने दिया। वह आम दिनों की तरह ही गुरुद्वारे में व्यस्त रहता था।
विज्ञापन
खुफिया विभाग भी खंगाल रहा जड़ें
5 of 7
शामली न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
रायफल लूट प्रकरण का खुलासा होने पर खालिस्तान के आतंकियों का कनेक्शन उजागर होने पर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को स्थानीय खुफिया विभाग के अलावा आईबी की टीम भी शामली पहुंची। पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ही गिरफ्तार किए गए ग्रंथी करम सिंह, गुरुजेन्ट सिंह उर्फ जिन्टा तथा अमरीत उर्फ अमृत से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।