शामली शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है।
इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर पहुंचे, हत्या की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड पर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास और मार्केट के बाहर भी पुलिस की मौजूदगी रहती है।
2 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद बदमाशों का शहर में प्रवेश करना, वारदात को अंजाम देना और फिर फरार हो जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है। दिनदहाड़े शहर के बीच हत्या की इस वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
3 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों और घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती है, तो बदमाशों को वारदात करने का मौका कैसे मिल गया। पुलिस की नाकाबंदी और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पुलिस अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि घटना के समय बुढ़ाना रोड, बस स्टैंड और वर्मा मार्केट के पास तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश किस रास्ते से फरार हुए और रास्ते में पुलिस की चेकिंग क्यों नहीं हो सकी।
5 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक ने लिया संज्ञान
हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी स्तर तक मामले का संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।