फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'अंतिम काम कर देंगे, जो रास्ते में आएगा बच न पाएगा...', पति का कत्ल कराने वाली आसमीन और प्रेमी के बीच चैट

Mon, 11 Aug 2025 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

शामली के असलम हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। असलम आरोपी इंतजार के टैंपों में बैठकर जाता दिखा था। इसके साथ ही असलम की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच व्हाटसएप चैटिंग भी सामने आई है।

विज्ञापन
Shamli Aslam murder Big reveal WhatsApp chat and CCTV Wife killed husband with help of her lover and brother
shamli murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में कांधला निवासी असलम की हत्या का खुलासा करने में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल अहम साबित हुईं। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग हाथ लगा जबकि मोबाइल कॉल डिटेल से शक और पुख्ता हो गया। 


मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो इंतजार के फोन नंबर पर लंबी बातचीत होने का पता चला। व्हाटसएप चैटिंग भी मिली। चैटिंग में लिखा था कि अंतिम काम कर देंगे, जो भी रास्ते में आएगा वह बच नहीं पाएगा। पुलिस ने प्रेमी इंतजार और पत्नी से पूछताछ की तो हत्या का राज खुलकर सामने आया गया।
Shamli Aslam murder Big reveal WhatsApp chat and CCTV Wife killed husband with help of her lover and brother
मृतक असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असलम की हत्या के मामले में अललम के पिता आबिद की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किसी का नाम न होने से पुलिस के लिए यह केस उलझा हुआ था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
Shamli Aslam murder Big reveal WhatsApp chat and CCTV Wife killed husband with help of her lover and brother
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पुलिस टीमों ने कांधला से लेकर कैराना मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो इंतजार टैंपो से असलम को ले जाते हुए नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Aslam murder Big reveal WhatsApp chat and CCTV Wife killed husband with help of her lover and brother
कैराना में असलम की हत्या में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह साफ हो गया कि असलम इंतजार के साथ गया था। इसके बाद पुलिस ने इंतजार के मोबाइल फोन की लोकेशन देखी तो रात में घटनास्थल क आसपास मिली।
विज्ञापन
Shamli Aslam murder Big reveal WhatsApp chat and CCTV Wife killed husband with help of her lover and brother
कांधला में विलाप करते मृतक असलम के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार
कांधला निवासी असलम का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम को पहुंचा। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। परिजनों को रोता बिलखता देकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed