फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कहासुनी-मारपीट...चाचा जाने लगा तो पीछे आए भतीजे ने बीच सड़क मारी गोली; एलानिया कत्ल की वारदात CCTV में कैद

Sun, 10 Aug 2025 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

मेरठ में संपत्ति विवाद में युवक की सरेराह सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। मजीदनगर में बावर्ची की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसके दोस्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP News Nephew Shoots Uncle Dead in Broad Daylight Over Property Dispute, CCTV Captures Murder in Meerut
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके के मजीदनगर में शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे पैतृक संपत्ति के विवाद में असलम (35) की सरेराह सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


छह घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी भतीजे सुबहान और उसके दोस्त शादान को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किए हथियार बरामद कराने के लिए जाते समय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

असलम बावर्ची था। वह शादियों में खाना बनाता था। वह पत्नी फरीदा और बेटी जैनब (4) व आयशा (6) के साथ मजीदनगर में रह रहा था। असलम सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाई दिलशाद और शहंशाह से उसका पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 
UP News Nephew Shoots Uncle Dead in Broad Daylight Over Property Dispute, CCTV Captures Murder in Meerut
असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा भतीजे के बीच कहासुनी और मारपीट
आरोप है कि भाइयों ने असलम को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की रिहर्सल के लिए बेटी जैनब और आयशा को स्कूल में छोड़कर असलम पैदल ही घर लौट रहा था। घर से 500 मीटर पहले बाइक पर आए भतीजे सुबहान ने अपने दोस्त शादान निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड के साथ मिलकर असलम को रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। 
UP News Nephew Shoots Uncle Dead in Broad Daylight Over Property Dispute, CCTV Captures Murder in Meerut
असलम को गोली मारते हुए भतीजा सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबहान और शादान ने पिस्टल व तमंचा निकाल लिया। असलम किसी को फोन मिलाते हुए वहां से निकलने लगा। तभी सुबहान ने पीछे से उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। असलम सड़क पर मुंह के बल गिर गया। आरोपी बाइक पर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News Nephew Shoots Uncle Dead in Broad Daylight Over Property Dispute, CCTV Captures Murder in Meerut
असलम को गोली मारते हुए भतीजा सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई। करीब छह घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने कांच के पुल से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सुबहान ने संपत्ति के विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। दोनों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस डंपिंग यार्ड के पास ले गई।
विज्ञापन
UP News Nephew Shoots Uncle Dead in Broad Daylight Over Property Dispute, CCTV Captures Murder in Meerut
मुठभेड़ में घायल आरोपी सुबहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां झाड़ी में छिपाई पिस्टल और तमंचे उठाकर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। असलम के दूसरे भतीजे साहिल ने सुबहान और शादान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्य जुटा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed