मुजफ्फरनगर में गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा समाई। कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
2 of 9
पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने गंगनहर में कार देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। युवकों से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के सोनीपत जनपद के गांव भैंसवाल कलां निवासी के रूप में हुई, जो मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शव लेकर घर लौट गए।
3 of 9
गंग नहर में गिरी कार को निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व एसआई सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की जांच कराई तो उसमें तीन युवकों के शव पड़े मिले। इस पर पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला।
4 of 9
मृतक युवकों की आईडी दिखाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शवों के पास से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के जिला सोनीपत के थाना गोहाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां निवासी प्रदीप (25) पुत्र कृष्ण गांव के ही दो दोस्तों रवि (22) पुत्र किशन और अक्षय (21) पुत्र रविंद्र के रूप में हुई।
5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने सोनीपत पुलिस के माध्यम से युवकों के परिजनों से संपर्क किया तो तीनों युवकों के मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने जाने के लिए घर से निकलने की जानकारी मिली।