{"_id":"69390c6f46a44974ce0bd554","slug":"saurabh-murder-case-body-did-not-fit-in-bag-cut-into-pieces-and-sealed-in-blue-drum-with-cement-2025-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:30 AM IST
सार
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में विवेचक रमाकांत पचौरी ने अदालत में खुलासा किया कि आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भर दिया था। अदालत में गवाही चार घंटे चली और जिरह के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की गई। अब तक 15 गवाह बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को विवेचक रहे ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी की अदालत में गवाही हुई। उन्होंने कहा कि सौरभ की हत्या करके उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला ने शव को ट्राॅली बैग में रखकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। शव के चार टुकड़े कर दिए थे, मगर शव बैग में नहीं आया। ट्रॉली बैग का कुंडा भी टूट गया था। इसके बाद उन्होंने नीले ड्रम में शव को रखकर सीमेंट भर दिया था।
2 of 7
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में जांच अधिकारी रमाकांत पचौरी की गवाही चार घंटे तक चली। उन्होंने सौरभ हत्याकांड में चार्जशीट में शामिल हर साक्ष्य के बारे में बयान दिए। उन्होंने गवाही में हत्याकांड की शुरूआत से लेकर मुस्कान और साहिल शुक्ला की गिरफ्तारी तक पूरी जानकारी कोर्ट में दी।
3 of 7
आधी रात को साहिल के लिए मुस्कान ने मंगवाया था केक
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि ड्रम में शव रखने के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, कसोल में घूमने चले गए थे। वहां से लौटने के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना थी, मगर सौरभ के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अदालत ने बचाव पक्ष की अधिवक्ता की जिरह के लिए 15 दिसंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 15 गवाहों के हो चुके बयान
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 14 गवाहों के बयान हो चुके हैं।
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दिनेश सिंह चौहान, कैब चालक अजब सिंह, पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह और मुख्य विवेचक रमाकांत पचौरी की गवाही अब तक हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।