फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: जेल जाते ही पूरी तरह बदल गया आरोपी साहिल का लुक, अब कराया जा रहा ये काम

Wed, 26 Mar 2025 10:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

Saurabh Murder Case Latest Update: मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस में सैकड़ों सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है। वहीं जेल जाते ही आरोपी साहिल का लुक पूरी तरह बदल गया। बुधवार को साहिल की नानी जेल में उससे मुलाकात करने पहुंची।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Accused Sahil look changed after he sent to jail, will learn this skill
आरोपी साहिल - फोटो : अमर उजाला
 सौरभ हत्याकांड में पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। आज जहां ब्रहम्पुरी में  साैरभ की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।  इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया लेकिन वारदात के अभी कई राज खुलने बाकी हैं। मुस्कान और साहिल ने साैरभ की हत्या आखिर क्यों की? क्या मुस्कान और साहिल ने शादी कर ली थी? क्या तंत्र मंत्र और अंधविश्वास के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया या फिर साैरभ को रास्ते से हटाना कातिलों का मकसद था? ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस अभी तलाश रही है। वहीं जेल जाते ही आरोपी साहिल को वायरल तस्वीरों के सामने पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

 
Saurabh murder case: Accused Sahil look changed after he sent to jail, will learn this skill
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को आरोपी साहिल की नानी पुष्पा देवी उससे मिलने के लिए जेल पहुंची। जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका बेटा गया, उस बच्चे के लिए तो मुझे दुख है, लेकिन मिलने तो आना ही पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामले तो और भी होते हैं लेकिन इसे ज्यादा बड़ा बना दिया गया। कहा कि पहले थाने तक ही मामले रफा दफा हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। 
 
Saurabh murder case: Accused Sahil look changed after he sent to jail, will learn this skill
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
नानी ने साहिल को लेकर कहा कि नशा तो वह करता ही था लेकिन प्यार का नशा उसे ले डूबा,  जब दो नशे मिल गए तो वारदात हुई है। अभी कुछ नहीं पता कि आगे क्या होगा। बताया कि वह साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर आई हैं। कहा कि साहिल से मिलने का मन कर रहा था, इसलिए जेल में मिलने आई हूं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: Accused Sahil look changed after he sent to jail, will learn this skill
जेल मे मिलने पहुंची साहिल की नानी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को साहिल की नानी पुष्पा देवी उससे मिलने के लिए जेल पहुंची थीं, लेकिन आधार कार्ड नहीं होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। बुधवार को वह अपना आधार कार्ड और सभी जरूरी कागजात लेकर जेल पहुंची। नियमानुसार उनकी मुलाकात कराई गई। आधा घंटा तक उन्होंने साहिल से बात की।
 
विज्ञापन
Saurabh murder case: Accused Sahil look changed after he sent to jail, will learn this skill
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जेल के भीतर जाते ही आरोपी साहिल का लुक बदल गया है। जेल प्रशासन की मानें तो वायरल तस्वीरों में दिख रहे साहिल को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल जेल में जाते ही उसके दो फीट लंबे बालों को कटवा दिया गया है। जिला कारागार के नियमों के अनुसार केवल महिलाएं ही लंबे बाल रख सकती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed