फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर ट्रिपल मर्डर: मां-बाप और बहनों की मौत में आरोपी था योगेश, पांचों को सुसाइड के लिए उकसाने का था आरोप

Sun, 23 Mar 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Mar 2025 02:22 PM IST
सार

सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी योगेश रोहिला के पिता रमेश रोहिला, माता बाला और तीन बहनें मीना, सीमा और अन्नू की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद योगेश और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
Saharanpur Triple Murder Killer Yogesh was also accused in death of his parents and sisters
Saharanpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में योगेश के परिवार में यह पहली घटना नहीं है। साल 2007 में उसके माता-पिता और तीन अविवाहित बहनों की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि उस समय योगेश पर भी आरोप लगा था और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। 


2009 में सबूतों के अभाव में वह दोषमुक्त हो गया था। हालांकि शवों को खुर्द-बुर्द और पुलिस कार्य में बाधा डालने का केस अभी विचाराधीन है। दरअसल, करीब 17 साल पहले सांगाठेड़ा गांव में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। 
Saharanpur Triple Murder Killer Yogesh was also accused in death of his parents and sisters
भाजपा नेता योगेश रोहिला - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता और बहनों की जहर खाने से हुई थी मौत
योगेश रोहिला के पिता रमेश रोहिला, माता बाला और तीन बहनें मीना, सीमा और अन्नू की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद योगेश और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया। ऐसे में पांचों के शवों को आनन-फानन श्मशान ले जाकर एक ही चिता रखकर आग लगा दी गई थी। 

 
Saharanpur Triple Murder Killer Yogesh was also accused in death of his parents and sisters
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : ग्रामीण
योगेश समेत 38 लोगों के खिलाफ अब भी चल रहा है मामला
जब पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कब्जे में लेने पहुंची, तो योगेश रोहिला और गांव वालों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में योगेश समेत लगभग 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अब भी चल रहा है। उस घटना को 17 साल बीत चुके हैं। योगेश पर भी आरोप था कि उसने आत्महत्या के लिए पांचों को उकसाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Triple Murder Killer Yogesh was also accused in death of his parents and sisters
गांव सांगाठेड़ा में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन
Saharanpur Triple Murder Killer Yogesh was also accused in death of his parents and sisters
गांव सांगाठेड़ा में योगेश रोहिला के घर के बाहर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद
कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज आई
योगेश रोहिला भाजपा में जिला कार्यसमिति का सदस्य है। दोपहर करीब डेढ़ बजे योगेश बाहर से आया और घर में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। करीब दो बजे कमरे से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली योगेश की चाची मीना व अन्य परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed