सहारनपुर में पुलिस ने साथी संग एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो शादी के चार दिन बाद ही पति के घर से रुपये और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, इस गिरोह के सदस्य पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भी लोगों से पैसा वसूलते थे। इस गिरोह में कई आरोपी शामिल हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना चिलकाना के गांव पंचकुआ निवासी प्रवीण ने गीता उर्फ सलोनी निवासी मोहल्ला टांडा जिला उधमसिंह नगर, अशफाक, नाजमा, संजय निवासी गांव पदार्था थाना पथरी, कंवर सिंह, राजकुमार निवासी कुंजा बहादुरपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
2 of 5
लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
प्रवीण ने बताया था कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नाम व पता बताकर और तीन लाख रुपये लेकर गीता उर्फ सलोनी से विवाह कराया था। इसके बाद आरोपियों झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग थी।
3 of 5
लुटेरी दुल्हन का साथी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया, जिसमें गीता उर्फ सलोनी व अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांवों ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जिनके परिवार में कोई युवक या व्यक्ति शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा हो। ऐसे लोगों को विश्वास में लेकर गीता की शादी करा देते थे। इसके चार दिन बाद ही गीता घर से पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं, दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई डर दिखाकर पैसा वसूलते थे। गीता इसी तरह अब तक चार शादी कर चुकी है।
4 of 5
लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे होती थी फरार
गीता शादी के तीन-चार दिन बाद पति से कहती थी कि उसकी मां की तबियत खराब है। इसलिए मां से मिलने जाना है। अगर परिवार का कोई सदस्य साथ चलता था तो आरोपी रास्ते में उसे चाय में नशे की दवाई डालकर पिला देते थे। इसके बाद गीता और उसके साथी पैसा व जेवरात लेकर फरार हो जाते थे।
5 of 5
एसपी राजेश कुमार, सहारनपुर
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से लोगों को बना रहे थे निशाना
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को निशाना बना रहा था। इन्होंने हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई लोगों से शादी कराकर पैसा वसूला है। पैसा एकत्र होने पर आरोपी बंटवारा करते थे, जिसमें 50 प्रतिशत हिस्सा गीता लेती थी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।