फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका शुक्ला के नाम पर फिर एक बड़ा खुलासा, वार्डन पर गिरी गाज, ये है पूरा मामला

Fri, 12 Jun 2020 10:40 AM IST
कपिल kapil जगदीप कुमार, अमर उजाला, सहारनपुर
जगदीप कुमार, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: A warden of kasturba school has dismissed in Anamika Shukla Case at Uttar Pradesh
आरोपी शिक्षिका सुप्रिया - फोटो : अमर उजाला

चर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण में फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस बार मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद का है। जांच में खुलासा हुआ है कि सहारनपुर में तो अनामिका शुक्ला के नाम पर भावना नौकरी कर रही थी। हालांकि इस मामले में कार्रवाई की गई है और विद्यालय की वार्डन की संविदा समाप्त कर दी। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Saharanpur News: A warden of kasturba school has dismissed in Anamika Shukla Case at Uttar Pradesh
आरोपी शिक्षिका सुप्रिया - फोटो : अमर उजाला

अनामिका के नाम से कैसे खुला खाता
कस्तूरबा गांधी विद्यालय मुजफ्फराबाद में अनामिका शुक्ला के नाम से नियुक्त थी। जांच में पता चला है कि उसके द्वारा जमा कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र रंगीन फोटो कॉपी हैं, जिनमें जालसाजी मिली है। सूत्रों की मानें तो आधार कार्ड की रंगीन फोटो कॉपी मिली है, उसमें बदलाव किया गया है। फर्जी आधार कार्ड के आधार पर बैंक में अनामिका शुक्ला के नाम से खाता कैसे खुल गया। क्योंकि मानदेय अनामिका शुक्ला के नाम के अकाउंट में जाता था।

Saharanpur News: A warden of kasturba school has dismissed in Anamika Shukla Case at Uttar Pradesh
आरोपी शिक्षिका सुप्रिया मामला - फोटो : अमर उजाला

बार-बार होती रही लापरवाही
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजफ्फराबाद में नियुक्ति के लिए विभाग ने आवेदनकर्ता अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाषचंद शुक्ला के द्वारा भरे गए पते हसनपुर मैनपुरी पर नियुक्ति पत्र भेजा गया तो वहां उक्त नाम और जाति का कोई व्यक्ति नहीं मिला। ऐसे में नियुक्ति पत्र वापस आ गया था। यहीं पर विभाग और नियोक्ता को समझ जाना चाहिए था कि कुछ गड़बड़ है। इतना ही नहीं, विभागीय सूत्रों ने बताया कि जनसेवा केंद्र पर कथित अनामिका शुक्ला के साथ विद्यालय की एक शिक्षिका भी गई थी। वहां थंब इंप्रेशन देने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर अनामिका शुक्ला की जगह भावना नाम आया था। साथ गई शिक्षिका ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद उक्त महिला की नियुक्ति अनामिका शुक्ला के नाम पर ही की गई। इससे पता चलता है कि नियुक्ति में लापरवाही बरती गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: A warden of kasturba school has dismissed in Anamika Shukla Case at Uttar Pradesh
आरोपी शिक्षिका सुप्रिया मामला - फोटो : amar ujala

बीएसए का दावा- वार्डन ने अनेक चीजों को छिपाया 
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहारनपुर में नौकरी करने वाली महिला का नाम भावना निकलकर सामने आया है। बाकी हकीकत क्या है, यह पुलिस की जांच में सामने आएगा। मगर वार्डन और अन्य संबंधित ने अनेक चीजों को विभाग से छिपाया। इसी के चलते वार्डन की संविदा समाप्त की गई है। जिला समन्वयक पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Saharanpur News: A warden of kasturba school has dismissed in Anamika Shukla Case at Uttar Pradesh
आरोपी शिक्षिका सुप्रिया - फोटो : अमर उजाला

वार्डन का ये कहना...
वार्डन ललिता शर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है। गलती केवल उनकी नहीं है। चयन समिति भी इसके लिए जिम्मेदार है। जो नियुक्ति पत्र विद्यालय में आया था, उस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला बालिका शिक्षा समन्वयक के हस्ताक्षर थे। अनामिका को भेजा गया नियुक्ति पत्र पता गलत होने की वजह से वापस आ गया था। इसके बावजूद उसे नियुक्ति अधिकारियों ने ही दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed