फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमआर की हत्या के बाद परिवार में पसरा मातम, सीने में लगी गोली ने बुझा दिया घर का चिराग

Fri, 12 Jun 2020 01:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
MR murder case in Shamli District, Badmash shot dead him on the road
एमआर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों की गोली का शिकार बना कपिल घर का इकलौता चिराग था। पूरा मेहनती भी था। अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़ा अफसर बनाने का सपना उसने संजोया था, मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम है और गांव में सन्नाटा।


 
MR murder case in Shamli District, Badmash shot dead him on the road
एमआर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कपिल शामली के आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव का रहने वाला था। गुरुग्राम की एक कंपनी में एमआर था। उसके पिता भी एक मेरठ की एक दवा कंपनी में ही सेल्स अधिकारी हैं। मृतक के चचेरे भाई नीरज ने बताया कि परिवार में कपिल की पत्नी प्रीति के अलावा उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटी अराध्या और अविष्का हैं। दोनों की उम्र पांच साल से कम है। एक दो साल का बेटा आरव है।

परिजनों के अनुसार कपिल हमेशा कहता था कि वो अपने बच्चों को खूब पढ़ाएगा। वह चाहता था कि उसकी दोनों बेटियां भी बड़े अधिकारी बनें। परिवार में कपिल की मां गुड्डी देवी हैं। शाम को जब उसके साथ हुए हादसे की खबर आई तो परिवार में मातम पसर गया।  

 
MR murder case in Shamli District, Badmash shot dead him on the road
एमआर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह ही मार्केट करने गया था 
नीरज ने बताया कि कपिल आज सुबह ही रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे मार्केट करने गया था। शाम को उसके साथ हुए हादसे का पता चला तो पूरा परिवार हैरान रह गया। उसके पिता तो सूचना पर थानाभवन सीएचसी पहुंचे, तो यही दोहराते रहे मेरे बेटे को किसने गोली मारी। लोग उन्हें दिलासा दे रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MR murder case in Shamli District, Badmash shot dead him on the road
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी रंजिश, लेनदेन या कोई आपसी विवाद
जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया उससे पुलिस को पूरा शक है कि हमलावरों का मकसद कपिल की हत्या करना ही था। इसके लिए वह पूरी तैयारी से आए थे, लेकिन हत्या क्यों हुई,  इस पर कई एंगल पर काम किया जा रहा है।

दरअसल, अब तक की जानकारी पर जो पता चला है उसके अनुसार हमलावर कपिल के पीछे आ रहे थे। वारदात वाली जगह उनकी कपिल से कहासुनी और हाथापाई भी हुई। इसे देखते हुए इस बात की संभावना है कि कपिल हमलावरों को जानता होगा। उनकी किसी बात को लेकर उनसे बहस हुई। यदि हमलावर अंजान या पेशेवर होते तो वह वारदात को अंजाम देकर सीधे निकल जाते। इन तथ्यों से पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की कपिल से कोई रंजिश या विवाद हो सकता है। ये विवाद उसके पेेशे, कारोबार से जुड़ा भी हो सकता है या किसी से लेनदेन का मसला भी संभव है।
विज्ञापन
MR murder case in Shamli District, Badmash shot dead him on the road
मौके पर पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : amar ujala
पिस्टल से हुई हत्या
एसपी के अनुसार मौके से एक 32 बोर का खोखा मिला है। इससे साफ है कि गोली पिस्टल से मारी गई है। इससे भी लग रहा है कि हत्यारों का मकसद हत्या करना था। इसके पीछे कौन है। एसपी के अनुसार घटना के दौरान रिक्शा वाला आदि कई लोग वहां से गुजर रहे थे। जिनसे कुछ जानकारियां मिली हैं। हमलावरों की संख्या को लेकर स्थिति साफ नही है। कुछ लोग दो बता रहे हैं कुछ लोग तीन संख्या बता रहे हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed