{"_id":"67e277278267d27ccf08310e","slug":"saharanpur-murder-case-shocking-revelation-by-cousin-neha-was-innocent-accused-yogesh-tried-to-kill-me-too-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'नेहा में कोई दोष नहीं था...', भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'नेहा में कोई दोष नहीं था...', भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:05 PM IST
सार
Saharanpur Crime News: सहारनपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद आरोपी योगेश के चचेरे भाई ने बड़ा खुलासा किया है। अक्षय ने बताया कि आरोपी योगेश उसके पीछे भी पिस्टल लेकर दौड़ा था, उसने बमुश्किल भागकर जान बचाई थी। उसने भाभी को लेकर भी कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Saharanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Saharanpur Family Murder: सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में आरोपी योगेश के चचेरे भाई अक्षय रोहिला ने बड़ा खुलासा किया है। शोर मचाने पर आरोपी ने अपने चचेरे भाई अक्षय को भी मारने के लिए पिस्टल लेकर उसकी तरफ दौड़ा था। बकौल अक्षय, पहली गोली की आवाज सुनने के बाद जब मैं मोमटी के रास्ते नीचे आने की कोशिश कर रहा था, तब नीचे सीढ़ियों का दरवाजा बंद था। काफी चिल्लाया कि भाई ऐसा मत कर, लेकिन तैश में आकर योगेश उसकी तरफ भी पिस्टल लेकर दौड़ पड़ा। किसी तरह अपनी जान बचाई। डर के कारण मैंने खुद को अंदर से लॉक कर लिया और शीशे तोड़कर मदद के लिए चिल्लाने लगा।
2 of 8
अक्षय रोहिला
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मेरे दोनों हाथों में चोटें आईं। अक्षय ने बताया कि योगेश ने नीचे कमरे के मेन गेट का अंदर से ताला लगा रखा था, जिससे परिवार का कोई भी सदस्य बाहर न भागने पाए। पूरे योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यहां तक कि चारों को गोली मारने के बाद उसने पिस्टल को दोबारा लोड किया और हाथ में रखा। उसे डर था कि कोई उसके साथ मारपीट न कर दे।
3 of 8
भाजपा नेता योगेश रोहिला
- फोटो : अमर उजाला
मानसिक रूप से बीमार नहीं, शातिर दिमाग है योगेश मास्टर विनोद
योगेश के चाचा मास्टर विनोद रोहिला ने बताया कि लोग उसे मनोरोगी कह रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वह कई दिनों से इस घटना की योजना बना रहा था। अगर वह मानसिक रूप से अस्थिर होता, तो उसे यह कैसे समझ आता कि पुलिस उसे जनता के बीच से लेकर जाएगी तो लोग उसे मार सकते हैं। इसी डर के चलते उसने पुलिस अधिकारियों से शॉर्टकट रास्ते से ले जाने की गुहार लगाई। यह उसकी चालाकी और बुजदिली को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
चाची ने भी मानसिक बीमारी की बात सिरे से नकारी
योगेश की चाची मीना ने भी उसकी मानसिक बीमारी की बात को सिरे से नकारते हुए बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने ही रिश्तेदारों के माध्यम से कैराना की नेहा से शादी कराई थी, जिससे वंश आगे बढ़ सके। क्या पता था कि जिस परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए वह प्रयास कर रही थीं, वही व्यक्ति एक दिन पूरे परिवार का सर्वनाश कर देगा।
विज्ञापन
5 of 8
सांगाठेड़ा गांव में बच्चों की मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
'नेहा में कोई दोष नहीं था'
अक्षय ने नम आंखों और रुंधे गले से उस भयावह मंजर को बयां किया। बताया कि परिवार के लोग हमेशा योगेश को समझाते थे कि नेहा सादगी और ईमानदारी की मिसाल है। वह बातों को अनसुना कर देता था और हमें ही भला-बुरा कहने लगता था। मेरी भाभी में कोई दोष नहीं था। वह रोज मंदिर जाती थीं और पूजा-पाठ में लीन रहती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।