जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। रविवार को मेडिकल में हुई एक और मौत के बाद ये आंकड़ा 74 पहुंच गया है। शनिवार शाम तक सहारनपुर में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई, जबकि मेरठ रेफर किए गए 27 लोगों में से 19 की मौत हो गई। इसके बाद रात में तीन मौतों की खबर आई और रविवार सुबह को भी जिंदगी से जूझ रहे एक पीड़ित ने दम तोड़ दिया है। इस तरह कुल मिलाकर यह आंकड़ा 74 पर पहुंच गया है।
सहारनपुर शराब कांड को भूल नहीं पाएंगे लोग, 41 घंटों में 74 जिंदगियां खत्म, हर तरफ मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन